रायगढ़

नहीं रहीं सत्यवती वर्मा, कल होगी अंत्येष्टि, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत वर्मा की माताश्री थी

रायगढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर वर्मा और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत वर्मा की माताश्री सत्यवती वर्मा नहीं रहीं। बीते 8 जून को दोपहर लगभग 3 बजे उनका महाप्रयाण हो गया। वे 90 साल की थीं।

कायस्थ समाज की आधार स्तंभ और दिवंगत बीके वर्मा (सेवानिवृत्त उपायुक्त, राजस्व विभाग बिलासपुर) की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती वर्मा परोपकारी और धार्मिक विचारधारा की धनी थीं। वे अपने पीछे 2 बेटे और 3 बेटी समेत भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गई हैं। श्रीमती वर्मा की शवयात्रा कल 10 जून को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान रायगढ़ स्टेडियम के समीप हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एमआईजी 1 से निकलेगी। सर्किट हाउस रोड स्थित मुक्तिधाम में उनका दाह संस्कार होगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button