रायगढ़

Sarangarh News: सरिया पुलिस ने 50 हजार का गांजा पकड़ा: दो तस्कर गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 जुलाई 2025: सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर थाना सरिया पुलिस ने आज 5 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जब्त गांजे की कीमत 50,000 रुपये आंकी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर, आज 14 जुलाई 2025 को थाना सरिया के मेन रोड पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने ओडिशा से मोटर साइकिल पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। उनकी तलाशी लेने पर, उनके कब्जे से एक सफेद थैले में रखे हुए 5 पैकेटों में कुल 5 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गांजे के साथ-साथ, घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन (कीमत 20,000 रुपये) और एक डिस्कवर मोटर साइकिल (कीमत 20,000 रुपये) भी जब्त की गई, जिसका कुल अनुमानित मूल्य 90,000 रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी:

नरेश नायक (35 वर्ष), पिता रोहित नायक, निवासी ग्राम डभरा, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़।







हेमंता प्रधान (28 वर्ष), पिता गोपाल प्रधान, ग्राम अरडा, सोनपुर, जिला सोनपुर, ओडिशा।

आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में अपराध क्रमांक 152/25 धारा 20 बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्र.आर. सुरेंद्र सिदार, आरक्षक श्रवण टंडन, राम पटेल, राजकुमार साव, लक्ष्मी पटेल, दिलीप स्नेही और समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button