रायगढ़

Sarangarh News: सारंगढ़ पुलिस का ‘कॉम्बिंग गश्त’ अभियान, 23 वारंटी गिरफ्तार

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस ने बुधवार की रात्रि को संपूर्ण जिले में कॉम्बिंग गश्त (Combing Operation) का विशेष अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्षणेय के निर्देशन में कानून और शांति व्यवस्था व प्रभावी अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों , थाना/चौकी प्रभारियों व पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए बुधवार की रात्रि शहर की कॉम्बिंग गश्त की है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत सम्पूर्ण शहर को तीन जोन में बांटकर SDOP के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वारंटियों ,विभिन्न अपराध में फ़रार आरोपियों,निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश की चेकिंग कर वारंटियों/फ़रार आरोपियों की गिरफ़्तारी की गयी।

23 स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर पुराने आरोपियों की भी चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के आदतन अपराधियों से पूछताछ किया गया एवं आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button