Sarangarh News: सारंगढ़ पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई: 13 जुआरी गिरफ्तार, 97 हजार नकद जप्त
Sarangarh News: सारंगढ़ पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई: 13 जुआरी गिरफ्तार, 97 हजार नकद जप्त
सारंगढ़, 28 अक्टूबर 2025: पुलिस अधीक्षक आंजनये वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में, सारंगढ़ पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुआ के एक बड़े अड्डे पर छापा मारा। दिनांक 28.10.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चंदाई के अर्धनिर्मित मकान के पास कुछ जुआरी ताश के 52 पत्तों से ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं और पैसों का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कार्रवाई की।
गिरफ्तारी एवं जप्ती:
पुलिस ने मौके से कुल 13 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नगदी रकम ₹97,240 और 05 नग मोबाइल फोन जब्त किए गए।
सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 574/2025, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम:
शैलेश यादव (सा. बावाकुटी, सारंगढ़)
अलताश (सा. डीपरापारा, सारंगढ़)
राहूल खुटें (सा. चंदाई, सारंगढ़)
पिताम्बर पटेल (सा. खुडुभांठा)
आशीफ खान (सा. डीपरापारा, सारंगढ़़)
दिलीप खुटें (सा. खुडुभांठा)
कमलेश मनहर (सा. झरियापारा, सारंगढ़)
संजय जायसवाल (सा. झरियापारा, सारंगढ़)
जीवन साहू (सा. भेड़वन)
मुरलीधर खुटें (सा. डौकीजोर, कोसीर)
भीष्मदेव मनहर (सा. रानीसागर, सारंगढ़)
अनुप भारद्वाज (सा. चंदाई, सारंगढ़)
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक, सउनि अंजान सिंह कंवर, प्र. आर. अर्जुन पटेल, आरक्षक सत्येन्द्र बंजारे, विक्रम सिंह सिदार, योगेश कुर्रे, गौरी शंकर भारद्वाज और महिला आरक्षक फुलटोरी सहित समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।