Sarangarh News: तहसीलदार के ड्राइवर की मिली लाश, कई दिनों से था लापता, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ March 18, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: तहसीलदार के ड्राइवर की मिली लाश, कई दिनों से था लापता, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sarangarh News: तहसीलदार के ड्राइवर की मिली लाश, कई दिनों से था लापता, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में गौठान में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक कई दिनों से लापता था। सरसीवां थाना क्षेत्र के झुमका के गौठान के पास का है जहां 3 दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान डूरुमगढ़ निवासी प्रीतम निषाद के रूप में हुई है। जो पहले तहसीलदार का ड्राइवर रह चुका है।

मृतक प्रीतम निषाद दो माह पहले तहसीलदार कमलेश सिदार के साथ ड्राइवर का काम कर रहे था। वह पूर्व एसडीएम बिलाईगढ़, सीएमओ भटगांव अन्य तहसीलदार के साथ भी ड्राइवर का काम कर चुका हैं। दो माह पहले शराब के नशे में एसडीएम ऑफिस के सामने सो जाने की वजह से तहसीलदार कमलेश सिदार ने शराब नहीं पीने की समझाइश दी थी, जिसके बाद वह काम पर नहीं आ रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक ने कई पटवारी, चपरासियों और अन्य लोगों से कर्ज भी लिया हुआ था, जिससे वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी की वजह से आए दिन शराब का सेवन भी कर रहा था। मौत का कारण प्रथम दृष्टिया शराब सेवन ही बताया गया है।

सरसीवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। सरसीवां पुलिस ने बताया कि जांच में किसी भी प्रकार की शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वह तीन दिनों से घर नहीं जा रहा था आसपास के गांव में शराब पीकर घूम रहा था।

खबर शेयर करें: