Sarangarh News: जंगल में तेंदुए की मिली लाश, करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका, लापरवाही बरतने पर बीटगार्ड सस्पेंड

रायगढ़ January 20, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: जंगल में तेंदुए की मिली लाश, करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका, लापरवाही बरतने पर बीटगार्ड सस्पेंड

Sarangarh News: जंगल में तेंदुए की मिली लाश, करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका, लापरवाही बरतने पर बीटगार्ड सस्पेंड

 

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में तेंदुए की लाश मिली है। बरमकेला के पैकिन जंगल में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। करंट तार की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने बड़ी लापरवाही बरतते हुए मामले को छुपाये रखा था। जिसके बाद मामले में बीटगार्ड मनमोहन बरिहा को सस्पेंड किया गया है। फरवरी 2024 में बाघ की भी मौत हुई थी।

गांव में घूम रहा था तेंदुआ

वहीं बीते दिनों कवर्धा जिले के एक गांव रणवीरपुर में तेंदुआ दिखा था। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाया औऱ वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी। तेंदुए की मौजूदगी से गांव में दहशत का माहौल था। यह वीडियो लोहरा वन परिक्षेत्र का था। रणवीरपुर में तेंदुआ घूमते हुए दिखा था। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग की तेम को दी गई थी जिसके बाद टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई थी।

 

घर में सो रही वृद्धा को उठा ले गया था तेंदुआ

छत्तीसगढ़ में तेंदुए का आतंक जारी है। पिछले साल 5 दिसंबर 2024 को तेंदुआ ने देर रात घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उठाकर ले गया। जिसके बाद जंगल में उसकी आधी लाश मिली। मृतक महिला का नाम सुखवती 70 साल बताया गया। वह मडेली गांव की रहने वाली है। इस हादसे के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

खबर शेयर करें: