Sarangarh News: सारंगढ़ बीजेपी नेता सहित चार पर दुष्कर्म का झूठा आरोप, महिला ने किया खुलासा, पति की नौकरी जाने के कारण फंसाया

रायगढ़ November 15, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: सारंगढ़ बीजेपी नेता सहित चार पर दुष्कर्म का झूठा आरोप, महिला ने किया खुलासा, पति की नौकरी जाने के कारण फंसाया

Sarangarh News: सारंगढ़ बीजेपी नेता सहित चार पर दुष्कर्म का झूठा आरोप, महिला ने किया खुलासा, पति की नौकरी जाने के कारण फंसाया

 

 

सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक महिला ने पहले बीजेपी नेता समेत कई लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन अब महिला ने अपने आरोपों को झूठा और निराधार बताया है और कहा है कि सभी लोग निर्दोष हैं। महिला ने कहा है कि दुष्कर्म का झूठा आरोप उसने अपने पति की नौकरी जाने के कारण

लगाया था।

दरअसल, सरसीवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बीजेपी जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत सीईओ प्रतीक प्रधान, समिति प्रबंधक मोतीलाल प्रधान और बलौदाबाजार के माखन सिंह कवर पर एक-एक करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था। इसके बाद इस पूरे मामले की जांच की जा रही थी। इसी बीच महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला ने कहा कि, वे सभी लोग निर्दोष हैं मैं भाजपा जिला

अध्यक्ष सुभाष जालान, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सीईओ प्रतीक प्रधान से कभी मुलाकात ही नहीं की है। बस, मुझे पता चला कि, इन लोगों के कारण मेरे पति की नौकरी चली गई है। इसलिए मैंने उन्हें फसाने के लिए यह आरोप लगाया था। लेकिन अब मैं शपथ पत्र के माध्यम से अपना आवेदन वापस ले रही हूं ।

कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था महिला का पति
मिली जानकारी के अनुसार, सरसीवा के सहकारी समिति में महिला के पति कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था । इस दौरान कुछ खामियां पाई गई जिसके आधार पर उनके ऊपर कार्यवाही किया गया। जिसकी जानकारी जब महिला को हुई तब उनके द्वारा क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के ऊपर दुष्कर्म का झूठा आरोप दर्ज करवा दिया।

 

 

खबर शेयर करें: