Sarangarh News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग घायल, घायलों में बच्चे भी शामिल,  सभी का इलाज जारी

रायगढ़ March 4, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग घायल, घायलों में बच्चे भी शामिल,  सभी का इलाज जारी

Sarangarh News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग घायल, घायलों में बच्चे भी शामिल,  सभी का इलाज जारी

सारंगढ़। छत्‍तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टाटा-बिलासपुर के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में यात्रियों से भरी हुई मीत बस सर्विस का एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा तब हुआ जब बस सरायपाली से सरसीवा की ओर जा रही थी। कई यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरसीवा में तेज रफ्तार यात्री बस के पलट जाने से दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं, ।दअरसल बस सरायपाली से सरसीवा आ रही थी और टाटा-बिलासपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दर्जनों यात्री घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें तत्काल अस्पताल लेजाया गया जहां से रेफर करने की तैयारी हो रही है। फिलहाल घायलों का इलाज सरसीवा स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

खबर शेयर करें: