रायगढ़

Sarangarh News: सेवा पखवाड़ा में सारंगढ़ को मिली नई सौगात, सांसद राधेश्याम राठिया ने किया 25 सीटर आशा निकेतन वृद्धाआश्रम का शुभारंभ

वृद्धजनों को दिया गया सहायक उपकरण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 सितंबर 2025/ सेवा पखवाड़ा में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में सारंगढ़ में निराश्रित वृद्धजनों के लिए आशियाना के रूप में आशा निकेतन का शुभारंभ किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 सीटर आशा निकेतन वृद्धा आश्रम के रूप में नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को आज एक महत्वपूर्ण सौगात मिला है। यह आश्रम निराश्रित व वरिष्ठ नागरिकों के देखभाल और संरक्षण हेतु शुरू किया गया है। सांसद राधेश्याम राठिया ने सभी वरिष्ठ जनों को साल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था की गई। आश्रम में 15 वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन कर प्रवेश भी कराया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। 35 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, स्टिक, निब्रेस, कमर पट्टी, बैसाखी, श्रवण यंत्र, कान मशीन, कुशन आदि वितरित किए गए।

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हम सब चला रहे है। हमारे निशक्तजन को जीवन रक्षक उपकरण दिया गया इस कार्यक्रम को करने के लिए जिला प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। आप जैसे बुजुर्ग का सेवा करने का हम सबको मौका मिला। आज सभी वरिष्ठ जनों का एक साथ स्वागत करना ये बहुत ही अच्छा पहल है।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर शासन के कार्यक्रम में इतने लोग आये बहुत अच्छी बात है। नवीन जिला सारंगढ़ को नया सौगात मिला है। यह आश्रम महिला पुरुष दोनों के लिए है। 25 सीटर आश्रम है, जिसमें वृद्ध और दिब्यांग 15 लोगो का चिन्हांकन कर लिया गया है। जिला प्रशासन सहयोग के लिए तैयार है। सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न दिवस जिले मे अलग अलग कार्यक्रम करवा रहे है। इसी के तहत समाज कल्याण विभाग का कार्यक्रम रखा गया है।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम वर्षा बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य शिवकुमारी साहू, जनपद पंचायत सारंगढ़ अध्यक्ष ममता ठाकुर, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, सुभाष जालान, अरविंद हरिप्रिया, विलास सारथी, दुर्गा ठाकुर, दीनानाथ खूंटे, अरुण गुड्डू यादव, हरिनाथ खूंटे, समीर ठाकुर, रामनाथ सिदार, महेंद्र अग्रवाल, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक और समाजसेवी उपस्थित थे।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button