रायगढ़

Raigarh News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

रायगढ़। 18 जनवरी को ओ. पी. जिंदल विद्यालय, पतरापाली में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।















राष्ट्रीय टेस्ट एजेंसी द्वारा सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु कक्षा छ्ठवी एवं नवमी में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन शहर में सिर्फ एक ही केंद्र में किया गया था। कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु कुल 359 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 300 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं कक्षा नवमी के लिए कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 102 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे परीक्षा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सकी।

इस परीक्षा का आयोजन सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. के. त्रिवेदी के नेतृत्व में तथा ऑब्जर्वर प्रो. डॉ. आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया।

विद्यालय प्रशासन द्वारा सफल परीक्षा आयोजन हेतु समस्त अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button