सचिन तेंदुलकर ने खेली होली, रंगों में सराबोर दिखे दिग्गज खिलाड़ी

Uncategorized March 14, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
सचिन तेंदुलकर ने खेली होली, रंगों में सराबोर दिखे दिग्गज खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर ने खेली होली, रंगों में सराबोर दिखे दिग्गज खिलाड़ी

होली का त्योहार हो और क्रिकेटर्स इसमें पीछे रह जाएं, ऐसा कैसे हो सकता है! टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस बार होली का जबरदस्त जश्न मनाया, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में आए सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और युसूफ पठान। दरअसल, युवराज और युसूफ उन लोगों में से हैं जिन्हें रंग लगवाना बिल्कुल पसंद नहीं, लेकिन भला ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर के सामने कौन बच पाया है?

सचिन की पिचकारी से बच नहीं पाए युवराज!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन तेंदुलकर हाथ में पिचकारी लिए सीधे युवराज सिंह के कमरे में घुस जाते हैं। इससे पहले कि युवी कुछ समझ पाते, सचिन ने उन्हें पूरी तरह रंगों से नहला दिया! युवराज बचने की पूरी कोशिश करते रहे, लेकिन तेंदुलकर की मस्ती के आगे उनकी एक न चली।

रायुडू भी बने सचिन की होली का शिकार!
सचिन यही नहीं रुके, अगला निशाना बने अंबाती रायुडू! युवराज की तरह रायुडू भी कुछ सोच पाते, इससे पहले ही सचिन उनके कमरे में घुसे और उन्हें रंग-बिरंगा बना दिया।

युसूफ पठान ने लिए सचिन के मजे!
अब सवाल ये उठता है कि जो खुद सबको रंग से सराबोर कर रहा था, वो खुद कैसे बचता? युसूफ पठान ने सचिन तेंदुलकर को अपना शिकार बना ही लिया! वीडियो में एक जगह पर जब सचिन तेंदुलकर पिचकारी में पानी भर रहे थे, तभी युसूफ पठान बाल्टी भरकर लाते हैं और सचिन को पूरी तरह नहला देते हैं! इतना ही नहीं, वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही युसूफ पठान ने सचिन को पानी में डुबोया, कुछ और लोगों ने उन पर पिचकारी से रंगों की बरसात कर दी।

खबर शेयर करें: