छत्तीसगढ़

CG News: नशे में धुत्त युवक-युवतियों का बवाल; देर रात जमकर किया हंगामा, पुलिस के सामने ही गालियां देती हुई दिखीं लड़कियां

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से नशे में धुत्त युवक- युवतियों के बीच हंगामे का मामला सामने आया है। यहां के पॉम मॉल स्थित ओएनसी बार में देर रात नशेड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान लड़के- लड़कियों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। साथ ही झगड़े के बीच लड़कियां पुलिस से भिड़ती और पुलिस के सामने ही लड़कियां भद्दी- भद्दी गालियां देती हुई दिखी।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के ओएनसी बार में आए दिन विवाद होता रहता है। कुछ लोगों का कहना है कि, यहां पर देर रात शराब परोसी जाती है। इतना ही नहीं नशे में चूर युवक अश्लीलता की हदों को पार करते हुए भी दिखते हैं। वहीं देर रात हुए बवाल का पूरा विडियो भी सामने आया है। जिसमें नशे में धुत्त युवक- युवतियां एक दूसरे से बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

नशे में धुत्त युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
वहीं बीते महीने अंबिकापुर के शहर के गांधी चौक पर शराबी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। नशे में धुत्त युवक ने जमकर उत्पात मचाया। साथ ही सिग्नल पर गाड़ी चालक और राहगीरों को परेशान कर रहा था। वहीं युवक को जब ट्रैफिक पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी बहस करने लगा। मामले की सूचना पर गांधीनगर पुलिस की पेट्रोलियम टीम ने शराबी युवक को गिरफ्तार किया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button