रायगढ़

Raigarh: रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा निःशुल्क इनाली स्वचालित बैटरी हाथ का वितरण

 

सेवा से ही जीवन में आत्मिक संतुष्टि मिलती है – – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़।  शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की अभिनव पहल से सदैव मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए सामाजिक जनहित के कार्यों को नवआयाम दिया जाता है। जिससे समाज के जरुरतमंद लोगों को एक नयी जिंदगी और खुशी मिलती है। मानवीय सेवा के यूँ ही शीर्ष नेक कार्य के अंतर्गत क्लब के सभी सदस्यों ने आज शहर के अग्रोहा भवन में दोपहर 12 बजे से समाज के जरुरतमंद लोगों को एक नयी जिंदगी देने के पवित्र उद्देश्य से बड़ी भव्यता के साथ अध्यक्ष दयानंद अग्रवाल सचिव नवनीत अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन आशीष अरोड़ा के विशेष मार्गदर्शन में निःशुल्क इनाली स्वचालित बैटरी से संचालित कृत्रिम हाथ वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन वित्त मंत्री रायगढ़ जनप्रिय विधायक ओपी चौधरी ने बेहद ही खुशनुमा माहौल में किया।

अतिथियों का आत्मीय स्वागत – –

कार्यक्रम शुभारंभ के पहले उपस्थित क्लब के सभी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों व समाज के लोगों ने राष्ट्रगान किया। इसके पश्चात क्लब अध्यक्ष दयानंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी व सभी सदस्यों ने मंचासीन मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य अतिथि रोटेरियन पवन नालोटिया (पूर्व अध्यक्ष, बिलासपुर) उपस्थित रहेंगे। साथ ही इस अवसर पर रोटेरियन सुशील रामदास अग्रवाल (DSG 2025–26)रोटेरियन वंदना सिंह (AG 2025–26)रोटेरियन भानू प्रताप सिंह चौधरी (DGE 2027–28) का गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के पश्चात रोटेरियन सुशील रामदास ने क्लब के सामाजिक गतिविधियों की जानकारियां देकर उपस्थित लोगों को अवगत कराए। इसी तरह बिलासपुर से शिरकत कीं रोटेरियन वंदना सिंह (AG 2025–26) ने रायगढ़ रॉयल के नेक कार्यों की बेहद सराहना की।वहीं बालाघाट से शिरकत किए रोटेरियन भानू प्रताप सिंह चौधरी (DGE 2027–28) ने भी रायगढ़ रॉयल के सामाजिक कार्यों की हृदय से प्रशंसा करते हुए क्लब के सभी सदस्यों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं क्लब के सदस्यों ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अत्यंत सराहनीय है रॉयल की पहल – –









मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सभी सदस्यों को इस सामाजिक नेक कार्य के लिए हृदय से सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि वास्तव में जीवन का अमूल्य पल निकाल कर समाज के ऐसे ही जरुरतमंद लोगों की सेवा करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। क्लब के इस नेक पहल की जितनी सराहना की जाए कम है। सभी सदस्यगण मानवीय सेवा का उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी जनसेवा के पवित्र उद्देश्य से ही राजनीति में आया हूँ और जितना हर संभव होगा जनसेवा कार्य में अपना सदैव योगदान देने के लिए समर्पित हूँ। शहर विकास के कार्यों को नवरुप दिया जा रहा है। जिसका लाभ शहरवासियों व जिलेवासियों को मिलेगा। वहीं इस शानदार पहल के लिए क्लब के सभी सदस्यों को पुनः बधाई।

लोगों की आँखें खुशी से हुई नम – –

रायगढ़ रॉयल द्वारा आयोजित निःशुल्क इनाली स्वचालित कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में अन्य राज्यों से व छत्तीसगढ़ के 18 विभिन्न जिलों और दूर – दराज से लगभग 65 जरुरतमंद लोग पहुंचे। जिनका विशेषज्ञ टीम सदस्यों के द्वारा नाप परीक्षण लिए जाने के बाद उनके हाथों में इनाली स्वचालित कृत्रिम हाथ को लगाया गया। साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष जरुरतमंद लोगों ने कृत्रिम हाथ से कई तरह के डेमो दिखाए। जिससे उपस्थित लोगों की आँखें खुशी से नम हो गई। वहीं शिविर में आए जरुरतमंद लोगों की खुशी आज देखते ही बनीं। उन्होंने कहा कि यदि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल हमारी सहायता नहीं करते तो हमारा जीवन अंधकारमय और अत्यंत ही कष्टप्रद रहता। इस नेक सेवा सहयोग के लिए हम रोटरी रॉयल क्लब के जीवन भर आभारी रहेंगे। क्लब के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई।

स्वचालित कृत्रिम हाथ से मिली नयी जिंदगी —

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दयानंद अग्रवाल ने कहा कि बैटरी संचालित कृत्रिम हाथ आधुनिक तकनीक से निर्मित है, जिससे लाभार्थियों को दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ने के साथ एक नयी जिंदगी मिलेगी सचिव रोटेरियन नवनीत अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा समय-समय पर जन-सेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। यह आयोजन दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के चेयरमैन रोटेरियन आशीष कुमार अरोड़ा ने बताया कि पंजीकरण और परीक्षण के बाद पात्र लाभार्थियों को कृत्रिम हाथ प्रदान किया गया। जिससे अब वे लाभान्वित होंगे।

समाज सेवा की अनूठी मिसाल–

रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। कृत्रिम हाथ वितरण कार्यक्रम भी क्लब की इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का आज पुनः उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किए। जिसकी शिविर में आए सैकड़ों लोगों ने हृदय से सराहना की।

इनका रहा योगदान – –

एक दिवसीय निःशुल्क इनाली स्वचालित बैटरी कृत्रिम हाथ शिविर के भव्य आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष दयानंद अग्रवाल, सचिव नवनीत अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन आशीष अरोड़ा , सुशील रामदास, विजय अग्रवाल एनआर, डॉ मनीष बेरीवाल, मुकेश अग्रवाल एआर, ओमप्रकाश मोदी, आशीष महमिया, अजय जिंदल, अंकित अग्रवाल गिरनार, अंकित अग्रवाल सरिया, अर्चित अग्रवाल, अशोक गर्ग, दिलीप अग्रवाल, गौरव अग्रवाल बीडी ज्वेलर्स, गौरव अग्रवाल श्रीराम हाइटेक, मनीष अग्रवाल, मयंक केडिया, मुकेश अग्रवाल आरएनबी, नारायण अग्रवाल, पंकज गोयल, प्रतीक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल नवदुर्गा, संदीप अग्रवाल (सुनील टायर) संतोष सिंघल, शक्ति अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सूर्यकांत अग्रवाल, विनय अग्रवाल मीडिया प्रभारी सौरभ बट्टीमार सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा व शहर के गणमान्य नागरिक, रोटेरियन, समाज सेवी अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button