छत्तीसगढ़

CG Road Accident:  तेज रफ्तार कार हाइवा से टकराई, मां-बेटे सहित परिवार के तीन लोगों की मौत

 

कोरबा। कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरसवानी के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे (Korba Road Accident) में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने पूरे इलाके

 

जानकारी के अनुसार काशीनगर निवासी सोनी परिवार चांपा से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात करीब दो बजे कोरबा लौट रहा था। फरसवानी टोल नाका पार करते ही उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले वह डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

तीन की मौके पर मौत, तीन घायल
इस हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को चांपा के एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजे गए हैं।









परिवार में पसरा मातम, पुलिस जांच जारी
बताया जा रहा है कि सोनी परिवार के दो भाई टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही काशीनगर मोहल्ले में शोक का माहौल छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

 

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button