भाटापारा में सड़क हादसा: बाइक सवार 4 लोग गिरे, ट्रक की चपेट में आए दो की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ October 29, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
भाटापारा में सड़क हादसा: बाइक सवार 4 लोग गिरे, ट्रक की चपेट में आए दो की दर्दनाक मौत

भाटापारा में सड़क हादसा: बाइक सवार 4 लोग गिरे, ट्रक की चपेट में आए दो की दर्दनाक मौत

बलौदाबाजार: भाटापारा से नारायणपुर मार्ग पर आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास हुई, जब एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और उसी समय वहां से गुजर रही ट्रक की चपेट में आ गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे, जिससे नियंत्रण खोने पर यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवक ट्रक के पिछले चक्कों के नीचे आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायल युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाजाधीन हैं।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट न होने के कारण मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

खबर शेयर करें: