छत्तीसगढ़

CG News: सट्टे के पिच पर RJN पुलिस का सुपर ओवर, 5 आरोपी क्लीन बोल्ड,  आईपीएल क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ती जप्त

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो की निगरानी में सायबर सेल एवं थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।पुलिस टीम द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर चिन्हांकित सटोरियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।

हाईटेक सट्टा रैकेट का खुलासा
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहारा (बजरंग नगर) नाला किनारे स्थित फार्महाउस में हाईटेक व्यवस्था के साथ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि आरोपी मोबाइल, लैपटॉप एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

“सांई ऐप” के जरिए हर बॉल और ओवर पर दांव लगवाया जा रहा था।

कोड भाषा में सट्टा लेखन कर हिसाब-किताब रखा जा रहा था।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*
जप्ती का विवरण







02 नग लैपटॉप
01 नग टैब
07 नग टच मोबाइल
01 नग मोटरसाइकिल
03 नग चार्जर
नगदी रकम 1000 रुपये
सट्टा पट्टी में दर्ज राशि लगभग 09,20,000 रुपये
कुल जप्ती की अनुमानित कीमत लगभग 5,50,000 रुपये

कानूनी कार्यवाहीआरोपियों के विरुद्ध

1 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8

2 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं धारा 112 (संगठित अपराध)

3 आईटी एक्ट की धारा 66(डी)
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1 वीरू प्रजापति पिता स्व. छोटेलाल प्रजापति, उम्र 24 वर्ष
निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
2 रूपेश पाण्डे पिता स्व. मंगलराम पाण्डे, उम्र 43 वर्ष
निवासी प्रभातनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

3 आयुष मेश्राम पिता विजय मेश्राम, उम्र 24 वर्ष
निवासी बंगाली चाल, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

4 मोहित देवांगन पिता चन्द्रभान देवांगन, उम्र 23 वर्ष
निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

5 लक्की देवांगन उर्फ नरेन्द्र देवांगन पिता हीरालाल देवांगन, उम्र 32 वर्ष
निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

फरार आरोपी

1 मूलचंद देवांगन निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
2 सादिक खान निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)

पुलिस का संदेश

राजनांदगांव पुलिस द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त नामजद सटोरियों की सूची के आधार पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

सराहनीय भूमिका

सायबर सेल राजनांदगांव से —
निरीक्षक विनय परमार उप निरीक्षक नरेश बंजारे, आरक्षक मनीष वर्मा, जीवन ठाकुर, हरिश ठाकुर, धीरज डडसेना, मोहन साहू

थाना बसंतपुर से —
निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, म.प्र.आर. मेनका साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी
की सराहनीय भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button