कमिश्नर महादेव कावरे ने किया सिमगा में आकस्मिक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ November 26, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
कमिश्नर महादेव कावरे ने किया सिमगा में आकस्मिक निरीक्षण

कमिश्नर महादेव कावरे ने किया सिमगा में आकस्मिक निरीक्षण

बलौदाबाजार। रायपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कावरे मंगलवार देर शाम अचानक सिमगा पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिमगा में बनाए गए डेटा प्रविष्टि सेंटर का अवलोकन किया और गणना पत्रक डिजिटाइजेशन एवं अपलोडिंग की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की।

कमिश्नर ने गणना पत्रकों के रियल टाइम डिजिटाइजेशन का आकलन करने के लिए ऑपरेटर से अपने समक्ष ही टाइमर के साथ एक गणना पत्रक डिजिटाइज कराकर कार्य की गति और गुणवत्ता को परखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना पत्रकों में सही, सटीक और पूर्ण जानकारी दर्ज की जाए।

उन्होंने बीएलओ और ऑपरेटरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटाइजेशन के साथ-साथ गणना पत्रकों का संकलन कार्य भी समानांतर रूप से किया जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा SIR कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।

कमिश्नर कावरे का यह आकस्मिक निरीक्षण प्रशासनिक तैयारियों की गंभीरता और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबर शेयर करें: