Raigarh News: रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख की धोखाधड़ी, बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर हुआ धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, गांव के युवक ने घटना को दिया अंजाम, FIR दर्ज

रायगढ़ October 7, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख की धोखाधड़ी, बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर हुआ धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, गांव के युवक ने घटना को दिया अंजाम, FIR दर्ज

Raigarh News: रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख की धोखाधड़ी, बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर हुआ धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, गांव के युवक ने घटना को दिया अंजाम, FIR दर्ज

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक रिटायर्ड शिक्षक के साथ गांव के युवक ने धोखाधड़ी की घटना को अंजमा दिया। युवक ने रिटायर्ड शिक्षक के बैंक खाते से 6 सालों में 47 लाख अपने खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर करा लिया। तब सेवानिवृत्त शिक्षक ने बैंक से स्टेटमेंट प्रिंट कराया तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कांटाहरदी निवासी रघुनाथ सिदार 65 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वे सेवा निवृत्त शिक्षक हैं और SBI शाखा कोतरारोड में बचत खाता है। जिसमें उनका वेतन आता था और अपने वेतन से बचत रूपयों को जमा भी करते थे।

साल 2024 में शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं। साल 2020 में नौकरी दौरान गांव के छत्रपाल सिदार को बैंक से चेकबुक के माध्यम से रुपये आहरण करने के लिए सहयोग लेते थे। छत्रपाल उनके समाज और गांव का होने के कारण काफी विश्वास पात्र हो गया था।

इस दौरान छत्रपाल का उसके घर आना जाना था और सभी लोगों से मधुर व्यवहार था। ऐेसे में छत्रपाल कई बार रघुनाथ सिदार के मोबाईल का भी उपयोग करता था।

बैंक से आहरण में करता था सहयोग रघुनाथ ने अपने रिपोर्ट में बताया कि छत्रपाल से साल 2020 से रिटायर्मेंट के बाद भी अप्रैल 2026 तक उसके साथ बैंक जाकर रुपये आहरण में सहयोग करता था। माह जून 2024 को रिटायमेंट के बाद उनका जीपीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश समर्पण व अन्य देय के रुपये उसके बैंक बचत बैंक खाता में जमा हुआ था।

स्टेटमेंट प्रिंट कराने पर जानकारी हुआ रिटायर्मेंट के बाद माह जुलाई में रघुनाथ अपने बैंक में जमा पूंजी से मकान निर्माण के लिये भूमि क्रय करने SBI बैंक जाकर बचत बैंक खाता का स्टेटमेंट प्रिंट कराया तब उन्हें जानकारी हुआ कि छत्रपाल उसके खात में जमा हुए 47 लाख 5 हजार रुपये को माह जनवरी 2020 से जून 2026 तक अपने ग्रामीण बैंक, IDBI बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा व अन्य बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रांसफर किया है।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज मामले की जानकारी होने के बाद वह समझ गया कि उसके साथ छत्रपाल ने धोखाधड़ी की है। जिसके बाद उसने थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

खबर शेयर करें: