Raigarh News: आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क हुआ सफल सी-सेक्शन, निजी अस्पताल के खर्च से बचा परिवार, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

रायगढ़ April 28, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क हुआ सफल सी-सेक्शन, निजी अस्पताल के खर्च से बचा परिवार, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Raigarh News: आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क हुआ सफल सी-सेक्शन, निजी अस्पताल के खर्च से बचा परिवार, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

हितग्राही ने जताया संतोष, अस्पताल की सेवाओं की सराहना
रायगढ़, 28 अप्रैल 2026/ जिले में स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी क्रम में शासकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल, रायगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक महिला का सफल सी-सेक्शन ऑपरेशन निःशुल्क किया गया। हितग्राही षष्ठी देवी जायसवाल ने बताया कि प्रसव के दौरान ऑपरेशन की स्थिति बनने पर निजी अस्पतालों में होने वाला खर्च उनके परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया था। ऐसे में शासकीय अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनका पूरा उपचार बिना किसी खर्च के संपन्न हुआ। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि डॉक्टरों एवं स्टाफ द्वारा निरंतर देखभाल की गई। समय-समय पर स्वास्थ्य की जानकारी ली जाती रही तथा सभी आवश्यक सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

षष्ठी देवी ने इस सफल उपचार के बाद शासन की स्वास्थ्य योजनाओं एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना जैसी पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है और पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए। जिले में शासकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं और आधुनिक सुविधाओं के चलते अब जटिल प्रसव के मामलों में भी सुरक्षित एवं निःशुल्क उपचार संभव हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।

खबर शेयर करें: