छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय कवि संगम रायपुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल “परमार्थी” के 75वें जन्मदिन पर किया भव्य काव्य उत्सव का आयोजन

 

रायपुर/ 01 दिसंबर 2024 : राष्ट्रीय कवि संगम रायपुर इकाई द्वारा आज रविवार को जलविहार कॉलोनी, रायपुर स्थित रोटरी क्लब रायपुर में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल जी “परमार्थी” जी के 75वें जन्मदिन को अमृत महोत्सव एवं एक दिवसीय काव्य महोत्सव के रूप में मनाया गया । छ.ग प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेश अग्रवाल जी ने बताया कि इस आयोजन में स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी मौजूद रहे एवं उन्होंने सबका प्रेम स्वीकार कर सब को आशीष प्रदान किया।

यह अमृत महोत्सव प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्व प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया गया। इस स्वागत के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न स्थानों से पधारे साहित्यकारों ने आदरणीय अध्यक्ष महोदय को पुष्पहार, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत-सम्मान किया।

स्वागत उपरांत उनसे करीब से जुड़े बहुत से लोगों ने उनके प्रति उद्गार प्रकट किए। अपनी बात कहते हुए लोगों ने उनके काव्य के प्रति समर्पित इस जीवन यात्रा के बारे में एवं उनके सरल व्यक्तिव के बारे में बताया जिसमें विशेष रूप से प्रांत अध्यक्ष योगेश अग्रवाल जी, सुधीर शर्मा जी, राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा जी, महेंद्र विरदी जी आदि ने अपने उद्गार व्यक्त किए।

उसके साथ ही प्रांत से आए अनेक कवियों ने इस महोत्सव में अपने काव्य पाठ की भी प्रस्तुति दी। जिसमें

हर्ष व्यास ने यह रचना पढ़ी,,



















गीत से स्वर खो गए हैं
आजकल घर खो गए हैं
रात से सुबह तलक में
सांझ दुपहर खो गए हैं
अर्थ ही है अर्थ का निस्तार साथियों
प्यार कलियुग में हुआ व्यापार साथियों

जयेंद्र कौशिक ने अपनी कविता से ख़ूब तालियां बटोरी
अग्नि हवा जल ओकर हे
नभमंडल भूतल काचर-कोना
ओकर हाथ म तारन मारन
ओकर चाह सबो कछु होना
फेर बताव सबो झन काबर गर्व गुमान के खाय मतौना
वो हर खेल रचावत हावय
ये दुनिया हर आय खिलौना

कांकेर से रिजेंद्र गंजीर ने

सारी सृष्टि सारी दृष्टि एक तेरा नाम है।
आदि से अनंत तक बस तेरा ही धाम है।।
उन्नति हो सन्मति हो, प्रार्थना निष्काम है।
हे जगत नियंता तुमको कोटिशः प्रणाम है।

सभी के काव्य पाठ एवं उद्बोधन के उपरांत, राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्तल जी ने सभी के प्रति आभार जताया एवं उन्होंने अपने उद्बोधन से राष्ट्र जागरण, समर्पण, एवं देश सेवा के भाव उजागर कर देश एवं देश वासियों की निःस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। उन्होंने उद्बोधन में अपनी जीवन यात्रा से जुड़ी बहुत सी बातें साझा कीं।

इस आयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल शर्मा, प्रांतीय महामंत्री उर्मिला देवी उर्मी, डॉ.उदयभान सिंह चौहान, रामेश्वर शर्मा, शालू सूर्या, सुरेश पैगवार, जयेंद्र कौशिक, हर्ष व्यास, महेंद्र विरदी, आरव शुक्ला, सिद्धांत शुक्ला, मोहन निषाद, समेत विभिन्न साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिक बंधुओं की उपस्थिति रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button