छत्तीसगढ़

CG में बेकाबू ट्रक का कहर, घर में घुसकर सोते ग्रामीण को कुचला, टीन शेड के उड़ गए परखच्चे, घायल हालत की गंभीर 

 बालोद। बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पन्नालाल बंजारे को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में पन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के वक्त पन्नालाल गहरी नींद में थे। बेकाबू ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया। घर के सामने लगा टीन शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देर रात करीब एक बजे हुए इस धमाके से गांव वाले दहल उठे। सरपंच राजेंद्र साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाई।
उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक की घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से आरोपी चालक फरार नहीं हो सका। घायल पन्नालाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

चालक हिरासत में
थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
बोहारडीह में बेकाबू ट्रक ने घर में घुसकर ग्रामीण को कुचला, टीन शेड के उड़े परखच्चे

ग्रामीणों की सक्रियता से पकड़ा गया आरोपी
ग्रामीणों ने हादसे के तुरंत बाद एकजुटता दिखाई। सरपंच राजेंद्र साहू ने ग्रामीणों का नेतृत्व किया। उन्होंने चालक को भागने से रोका और उसे पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों की इस सजगता की सराहना की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button