राज्योत्सव 2025: रायपुर और सभी जिला मुख्यालयों में भव्य कार्यक्रम, जाने मुख्य अतिथियों की पूरी सूची

छत्तीसगढ़ October 29, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
राज्योत्सव 2025: रायपुर और सभी जिला मुख्यालयों में भव्य कार्यक्रम, जाने मुख्य अतिथियों की पूरी सूची

राज्योत्सव 2025: रायपुर और सभी जिला मुख्यालयों में भव्य कार्यक्रम, जाने मुख्य अतिथियों की पूरी सूची

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर पूरे प्रदेश में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

राजनांदगांव जिला मुख्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, जबकि सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे। बिलासपुर जिला मुख्यालय में तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

अन्य जिलों के मुख्य अतिथियों में शामिल हैं:

  • गरियाबंद: मंत्री दयालदास बघेल

  • दंतेवाड़ा: मंत्री केदार कश्यप

  • कोरबा: मंत्री लखन लाल देवांगन

  • जशपुर: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

  • रायगढ़: मंत्री ओपी चौधरी

  • सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

  • जांजगीर-चांपा: मंत्री टंकराम राम वर्मा

  • बालोद: मंत्री गजेन्द्र यादव

  • कोरिया: मंत्री राजेश अग्रवाल

  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: मंत्री गुरू खुशवंत साहेब

सांसद और विधायक भी अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

राज्योत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों की झांकी और विकासपरक योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम जनभागीदारी और पारंपरिक गौरव के साथ आयोजित होगा, ताकि प्रदेश की संस्कृति, विकास और एकता का संदेश हर जिले में पहुंचे।

खबर शेयर करें: