राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल

रायगढ़ November 14, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल

रायगढ़, 14 नवम्बर 2026/ राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नितिन नवीन 15 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे पटना एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर सुबह 9.40 बजे रायगढ़ के चिराईपानी स्थित ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वहां से सुबह 9.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगे और सुबह 10.20 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगे। वे सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.35 बजे ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 12.50 बजे विशेष विमान से पटना के लिए रवाना होंगे।

खबर शेयर करें: