छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। हालांकि 8 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड और ओडिशा के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इसी वजह से कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है और नदी-नाले उफान पर हैं।
राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर, बलौदाबाजार, राजिम, भाटापारा, तिल्दा, रायगढ़, धमतरी, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और आसपास के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बलौदाबाजार में सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि राजिम में 18 और रायपुर में 8 सेंटीमीटर बारिश हुई।
अपनी प्रतिक्रिया व्य