Raigarh News: रेल्वे डीआरएम और जीएम पहुंचे रायगढ़, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश

रायगढ़ November 11, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रेल्वे डीआरएम और जीएम पहुंचे रायगढ़, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश

Raigarh News: रेल्वे डीआरएम और जीएम पहुंचे रायगढ़, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश द्वारा बिलासपुर-रायगढ़ रेल खंड का विंडो निरीक्षण

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने संरक्षा सेमिनार में शामिल होकर बेहतर समन्वय,जिम्मेदारी एवं संरक्षा नियमों का पालन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किये

रायगढ़ स्टेशन में हो रहे विकास कार्यों, रनिंग रूम, लॉबी तथा चक्रधर नगर में बन रहे हट केबिन(ब्लॉक) केबिन का भी निरीक्षण कर जायजा लिए 

रायगढ़/बिलासपुर :- 11 नवम्बर 2025। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश ने आज बिलासपुर–रायगढ़ रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड पर ट्रैक मेंटेनेंस, सिग्नलिंग सिस्टम, कर्व, ब्रिज, समपार फाटक एवं क्रॉसिंग पॉइंट्स आदि की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गति प्रतिबंधों, संरक्षा मानकों एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश, रायगढ़ के रेलवे इंस्टिट्यूट में SPAD से बचाव विषय पर आयोजित संरक्षा सेमिनार में विशेष रूप से उपस्थिति हुए। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी विभागों को बेहतर समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

सेमिनार में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड तथा संरक्षा से जुड़े रेल पथ, सिग्नल आदि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षा मानकों का पालन प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को नवीन तकनीकों का उपयोग कर दक्षता बढ़ाने तथा दुर्घटनारहित संचालन सुनिश्चित करने की भी सलाह दी। महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने लोको पायलट, सहायक लोको पायलट तथा गार्ड के परिवार के सदस्यों से वार्तालाप उनके परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सेमिनार में उपस्थित सभी लोको पायलट, सहायक लोको पायलट को ड्यूटि के दौरान सिग्नल को दूर से अनुमान लगाने की कोशिश ना करने एवं सिग्नल की दृश्यता (Signal Visibility) को ध्यान में रखते हुए मानक नियमों के अनुरूप कार्य करने की महत्वपूर्ण सलाह दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सतर्कता और पूर्वनियोजित रखरखाव के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त करने पर भी बल दिया।
रायगढ़ स्टेशन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने रनिंग रूम, प्रतीक्षालय, लॉबी, स्टेशन परिसर तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रायगढ़ स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।निर्माणाधीन यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिंग एरिया के उन्नयन कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिये तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं ताकि यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
क्रू लॉबी व रनिंग रूम के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से संरक्षा के संबंध में पूछताछ की एवं रेल परिचालन में अहम भूमिका अदा करने वाले लोको पायलट एवं अन्य रेलकर्मियों से मुलाकात की एवं उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिए ।

इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक ने चक्रधर नगर में ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन हट केबिन (ब्लॉक केबिन) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  राजमल खोईवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: