श्रीलंका में रायगढ़ के यश मित्तल का जलवा, अरुगम बे 5 KM जूनियर रेस में हासिल किया तीसरा स्थान
श्रीलंका में रायगढ़ के यश मित्तल का जलवा, अरुगम बे 5 KM जूनियर रेस में हासिल किया तीसरा स्थान
रायगढ़ टॉप न्यूज 8 अगस्त। श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अरुगम बे (Arugam Bay) में आयोजित अरुगम बे हाफ मैराथन-2026 में रायगढ़ के होनहार धावक यश मित्तल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 किलोमीटर जूनियर रेस में तृतीय स्थान हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में यश ने Good Shepherd’s Ooty School का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत का नाम रोशन किया।
समुद्र तट के किनारे प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच यश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से रायगढ़ में खुशी का माहौल है।
यश, हर्ष न्यूज के संचालक सुशील मित्तल के सुपुत्र हैं। यश की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों एवं शहरवासियों ने यश को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
यश की सफलता को उसकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल कर यश ने रायगढ़ के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।