Raigarh News: श्री जगन्नाथ व जय श्री राम के जयघोष और माताओं के हुलहुली से गुंजायमान हो उठा घरघोड़ा

0
40

ऐतिहासिक रहा जिला स्तरीय ब्रतोपनयन संस्कार : साक्षी बने हजारों विप्रजन
14 उत्कल ब्राह्मण बटुकों ने धारण किया उपनयन

रायगढ़ टॉप न्यूज 1 अप्रैल। श्री जगन्नाथ व जय श्री राम के जयघोष और माताओं के हुलहुली से 14 उत्कल बटुकों का जिलास्तरीय सामूहिक ब्रतोपनयन जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ द्वारा जगन्नाथ भवन घरघोड़ा में रामनवमी के अवसर पर 29 एवं 30 मार्च को जिलाध्यक्ष अरुण पंडा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।











जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के सह सचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि समाज के जिलाध्यक्ष अरुण पंडा के नेतृत्व में रामनवमी के पावन पर्व पर 29-30 मार्च को घरघोड़ा में जिला स्तरीय उत्कल ब्राह्मण बटुकों का सफल ब्रतोपनयन हुआ।परंपरागत व खर्चीले कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्कल समाज द्वारा एक छत के नीचे सामूहिक उपनयन संस्कार द्वारा समाज को नई दिशा प्रदान करने तो वर्षों से तहसील व अब जिला स्तरीय ब्रतोपनयन सामाजिक रीति रिवाज तथा बैदिक परम्परानुसार किया गया।

जिला ब्रतो पनयन समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष देवेंद्र पंडा,कोषाध्यक्ष युगल किशोर पण्डा, सचिव विद्यधर देवता को बनाकर उनके कंधे में दायित्व डाला गया जिसे उन्होंने बहुत ही सुंदर ढंग से सम्भाल कर कार्यक्रम समापन कराये।
29 मार्च को चारकर्म तथा अन्य पूजन एवं 30 मार्च को सावित्री प्रदान, भिक्षा एवं विशाल रुसयानी शोभायात्रा कीर्तन मंडली के साथ निकाला गया। कार्यक्रम को सफल बनाने समाज के संमस्त पदाधिकारियों एवं विप्रजनों ने प्राप्त जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतरीन ढंग से किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख आचार्य के रूप में मंच को दयानन्द पण्डा एवं अभय चरण पंडा ने सुशोभित किया तो बेदी पर पूजन सामग्रीयो को टिकेश्वर मिश्रा द्वारा सुब्यवस्थित किया गया,उत्कल ब्राह्मण गौरव के प्रतिमान स्वर्गीय मनोहर पण्डा,स्वर्गीय राम प्रसाद कर शर्मा, स्वर्गीय शशिधर पण्डा डमरूधर होता, बद्री प्रसाद मिश्रा द्वारा प्रारम्भ किया गया यह संगठन उनके बताये मार्गों पर चलते हुये अनेकानेक सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर कार्य करने के पश्चात 29 व 30 मार्च को राम नवमी के पावन बेला पर जिला स्तरीय 14 उत्कल बटुकों का ब्रतोपनयन किया गया।


समिति के संरक्षक गण सर्व श्याम सुंदर पण्डा, टिकेश्वर मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा,दयानन्द पण्डा,व नगेश पण्डा के मार्गदर्शन एवं आशीष से ब्रतोपनयन को ऐतिहासिक बनाने के लिये समाज के जिन श्रेष्ठ लोगों का विशेष योगदान रहा उनमें जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अरुण पण्डा के सफल नेतृत्व में जिला समन्वयक शांतनुपण्डा, उपाध्यक्ष गण गौरी होता, शँखदेव मिश्रा, नेहरू लाल शर्मा, सरोज नन्दे,दिनेश शर्मा, किरण पण्डा, पंकज नन्दे, श्रीमती विजया पण्डा व रंजीता मिश्रा,सचिव अशोक पण्डा,पूर्व सचिव सत्यदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलांचल पण्डा, प्रवक्ता अक्षय होता,सहसचिव प्रशांत शर्मा,मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य,रायगढ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा व लैलूंगा तहसील अध्यक्ष हरिहर होता व उनके टीम के उपाध्यक्ष पैतराम सतपथी,भारत पण्डा राजेन्द्र शर्मा, गौतम आचार्य, सचिव सूर्यकांत त्रिपाठी, फणीन्द्र पण्डा, राधे मिश्रा,अभय चरण पण्डा सुशील होता,अम्बिका पण्डा, मोहित रथ, कैलाश दासे,प्रवीण शर्मा ,राजू रथ,अशोक पण्डा(अमलीडीह) संजय शर्मा,भूपेश पण्डा,संजय रथ,सत्यम पंडा,अजय पंत,राहुल मिश्रा,हर्ष शर्मा,रजत मिश्रा,राहुल पंडा,आदित्य मिश्रा,कमलेश पण्डा,रिपुल पंडा,संजय पंडा,आदित्य दासे,अलेख पंडा,अजय होता,अमित पंडा,प्रवीण शर्मा,मनोज पंडा,दीपक पंडा,दिलीप पंडा,मनोज सतपथी,सहित समाज के तमाम ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

*महिला समिति बनी कार्यक्रम की महत्वपूर्ण धुरी*
ब्रतोपनयन में चारकर्म व सावित्री प्रदान,पूजा सामग्री सहित साज सज्जा सहित अतिथियों के आव भगत पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं मातृ शक्ति रूपेण महिला समिति घरघोड़ा की अध्यक्ष भारती मिश्रा, तमनार तहसील अध्यक्ष रेखा पण्डा, रायगढ तहसील अध्यक्ष सुनीता आचार्य, लैलूंगा तहसील अध्यक्ष पुष्पांजलि होता व उनकी पूरी टीम सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ऊर्जा के साथ कर्तब्य परायणता में रहे।

*युवा समिति बनी बाहुबली- आयोजन के अंत तक डटे रहे*
टेंट माइक भोजन ब्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करते रहे घरघोडा युवा तहसील अध्यक्ष राहुल पण्डा, रायगढ़ तहसील अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा, तमनार तहसील अध्यक्ष प्रभात शर्मा लैलूंगा तहसील अध्यक्ष दीपक शर्मा व उनके पूरे युवा टीम अंत तक बाहुबली की तरह डटे रहे।

*संचालन समिति की रही श्रेष्ठ भूमिका*
ब्रतो पनयन को ऐतिहासिक बनाने के लिये सम्पूर्ण कार्यक्रम के संचालन समिति अर्थात ब्रतोपनयन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पण्डा, युगल किशोर पण्डा,विद्याधर देवता,विजय पण्डा (मेढ़रमाल)दिन रात मेहनत करते हुये निरन्तर सभी विषयों पर बारीकी से नजर रखे हुये रहे ताकि किसी प्रकार का कोई कमी न रह जाये ।

*गुपचुप,गन्ना रस एवं शीतल जल ने लुभाया*
महिला पुरूष बच्चों ने समय देख देखकर जमकर गुपचुप का मजा लिया, बच्चों ने चुस्की और कोल्डड्रिंक पर अपना कब्जा जमाएरहा, तो महिलाओं ने गुपचुप पर एकाधिकार बनाये रखा पुरूषवर्ग ने भी गन्ना रस और नींबू पानी का लुत्फ उठाने में पीछे नही रहा, बल्कि इस बार जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चुस्की का भी आनन्द लेते दिखे।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई भूरी भूरी प्रशंसा*
सबसे आकर्षण का केंद्र रहा 29 कि रात सांस्कृतिक कार्यक्रम जो समाज के बच्चे व महिलाओं द्वारा गीत नृत्य,भजन,व संस्कृत के श्लोकों का मनमोहक प्रदर्श था।सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों और महिलाओं का गायन नृत्य ने उपस्थितों का ऐसा मनमोहा की रात ग्यारह बजे तक बच्चे महिलाएँ मानो भोजन करना ही भूल गई थी। सांस्कृतिक प्रभारी विजया पंडा ने बड़े खूबसूरती से मंच संचालन किया, विजया पण्डा का खास अंदाज रहा उनका कार्यक्रम के आरम्भ से अंत तक सर पर पल्लू! भारतीय संस्कृति और घरघोड़ा की बहू होने का सांस्कृतिक अहसास जिस अंदाज में दिल रही थी वह भावविभोर करने वाला था।संजय पंडा द्वारा संस्कृत के श्लोकों से लोगो मे ऊर्जा भरते रहे तो रंजीता मिश्रा की मीठी वाणी ने महफ़िल को गुलजार कर रहा था, वही समाज केसांस्कृतिक प्रभारी लोक भजन गायक,अभिनेता दीपक आचार्य ने मंच पर संचालन करते हुए अभिनय से और जगन्नाथ भजन गाकर अमिट छाप छोड़ी अंत मे संमस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष अरुण पंडा एवं ब्रतोपनयन समिति अध्यक्ष देवेंद्र पंडा तथा संमस्त पदाधिकारीयो ने ब्रतोपनयन संस्कार में पधारे संमस्त अतिथियों विप्रजनों, दीगर समुदाय से सम्मिलित हुए प्रबुद्धजनों को,जिन्होंने प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से इस विशाल आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिये विशेष योगदान दिया उन्हें हृदय से आभार ब्यक्त किया।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here