रायगढ़। रायगढ़ जिले में शादी के टेंट में करंट से सात साल की बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई, इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शादी की खुशियां मातम में बदली






धरमजयगढ़ के ग्राम सेमीपाली में फिर सिंह राठिया के घर रविवार दोपहर शादी समारोह चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे टेंट के खंभे में अचानक बिजली का करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से सात साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुबह बारात आई थी और सभी समारोह की तैयारियों में व्यस्त थे, तभी यह हादसा हुआ। धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
