समाजसेवी नारायण सिंघानिया का निधन

0
28

कल सुबह रायगढ़ से निकलेगी अंतिम यात्रा लैलूंगा में होगा अंतिम संस्कार

रायगढ़ टॉप न्यूज 10 फरवरी 2024। लैलूंगा व रायगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक नारायण सिंघानिया जी ( पिता- स्व.जयदयाल सिंघानिया) का आज सुबह 68 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे सरस्वती शिशु मंदिर लैलूंगा और गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े थे। सिंघानिया अत्यंत मृदुल भाषी,हंसमुख सामाजिक और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे गुलाब सिंघानिया (लैलूंगा) और ओमप्रकाश सिंघानिया (रायपुर) के भाई थे। वे अपने पीछे दो पुत्र देवेश सिंघानिया, योगेश सिंघानिया और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा कल रविवार सुबह 7:00 बजे रूकमणि विहार स्थित उनके निवास से निकलेगी और उनके गृह ग्राम लैलूंगा में 10:00 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here