Sarangarh News: पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का चेन धवस्त! एक प्रमुख गांजा सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार

0
38

सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (पुष्कर शर्मा) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुजाः स‌ट्टा शराब अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़- बिलाईगढ़ (कमलेश्वर प्रसाद चंदेल) एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ (अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में 27 अक्टूबर को मुखबीर की सुचना पर पूर्व के प्रकरण में मुख्य गांजा सप्लायर 01 आरोपी को ओडिसा राज्य से लाकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रकरण में 21 सितंबर को शाम करीबन 17:30 बजे घटनास्थल ग्राम कंचनपुर बेरियर के पात्त ओडिसा राज्य से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे आरोपी प्रदीप कुमार पाल पिता ज्ञानसिंह पाल उम्र 30 वर्श साकिन भगौतापुर कैनी पोष्ट नारा थाना मंझनपुर जिला-कौशाम्बी (उत्तार प्रदेश) के कब्जा से कुल 10 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं एक मोबाईल फोन कुल कीमती 55000 रु० को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अपठक०- 141/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में उपरोक्त आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर उत्से गांजा सप्लाई बिक्री करने वाले आरोपी की जानकारी एकत्र कर चैन जोड़ते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुशांत बारिक पिता लंबोदर बारिक उम्र 26 वर्ष साकिन नेगीडीह (उर्दुना) थाना भठली जिला बरगढ़ (ओडिसा) की पतासाजी बावत थाना से टीम गठित कर ओडिशा राज्य भेजकर उसके सकुन्नत पर दबिश देकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाना सरिया लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्‌वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को आज 27 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

















उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार धारी, स०उ०नि० कलीराम कुर्रे, प्र०आर० भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक राजकुमार साव एवं सायबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी का विशेष योगदान रहा।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here