Sarangarh News: कलेक्ट्रेट, जनपद, हॉस्पिटल और स्कूलों में मनाया गया संविधान दिवस

0
33

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 नवम्बर 2023।  कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 26 नवंबर को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।   संविधान दिवस के अवसर पर जनपद पंचायतों, हॉस्पिटलों, कार्यालयों,  स्कूलों, कालेजों, सार्वजनिक उपक्रमों आदि में अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थियों ने  संविधान दिवस के अवसर पर  भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।













सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया।  सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तीनों ब्लाकों में संविधान दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया है। डॉ अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here