रायगढ़ टॉप न्यूज 6 जून। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्य मनीषी व सेवानिवृत्त अध्यापक बालपुर वाले ईश्वर शरण पान्डेय का आज रात्रि 8.45 बजे 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने अपनी युवा काल से ही साहित्य के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और क महाविद्यलयों में हिन्दी आध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दी है। वे पद्मश्री स्व. मुकुटधर पाण्डे जी के परिवार से संबंध रखते हैं और उन्होंने कई उत्कृष्ट किताबें भी अपने जीवन में लिखी है। पूरे छत्तीसगढ़ में साहित्य जगत में उनकी कलम का साहित्यकार लोग लोहा मानते थे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ साहित्य जगत का एक युग का अंत हो गया है। वे प्रो. हेमचंद पाण्डेय व साहित्यकार स्व. डॉक्टर राजू पाण्डेय के पिताश्री थे। उनकी अंतिम यात्रा हंडी चौक स्थित उनके निवास स्थान से कल 07/06/23 बुधवार को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस मुक्ति धाम के लिए निकलेगी है।
ओम शाँति
