Raigarh News: कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 11 एवं 12 सितम्बर को, रामलीला मैदान में होगा पहलवानों के बीच दंगल

0
160

 

रायगढ़, 10 सितम्बर 2024/ 39वॉ चक्रधर समारोह 2024 के अवसर महिला एवं पुरूषों के अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 11 एवं 12 सितम्बर को रामलीला मैदान, रायगढ़ में होगा। पहले दिन 11 सितम्बर को कुश्ती प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से शुरू होगा जो शाम 5.30 बजे तक चलेगा। इसी तरह दूसरे दिन 12 सितम्बर को प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगा। जिला प्रशासन द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।











अखिल भारतीय पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता में 50 से 56 किलो ग्राम वजन, 57 से 64,, 65 से 75 एवं 76 से 110 किलो ग्राम वजन के पहलवान शामिल होंगे। इसी तरह अखिल भारतीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में 48 से 55 किलोग्राम वजन, 55 से 62, 62 से 68 तथा 68 से 76 किलोग्राम वजन के महिला पहलवान शामिल होंगी। राज्य स्तरीय पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता में 48 से 54 किलोग्राम वजन, 54 से 60, 60 से 68 एवं 68 से 80 किलो ग्राम वजन तथा राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में 50 से 55 किलो ग्राम वजन, 55 से 65 तथा 62 से 72 किलोग्राम वजन की महिला पहलवान शामिल होंगी।

कुश्ती प्रतियोगिता में छत्रसाल अखाड़ा नई दिल्ली, रायपुरा कुश्ती एकेडमी (नेवी) हरियाणा, सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी हिसार हरियाणा, चौधरी चरण सिंह अखाड़ा मेरठ, कर्नाटका व्यायाम शाला कर्नाटक, मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक, मास्टर चांदगीराम अखाड़ा दिल्ली, महाराष्ट्र कुश्ती संघ पुणे एवं गोवा कुश्ती एकेडमी गोवा के महिला एवं पुरूष पहलवान शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता के संचालन के लिये अंतराष्ट्रीय रेफरी अजीत मानदीपक चाहर, जशबीर सिंह ढ़ाका एवं महिला रेफरी प्रतिभा दुबे भी उपस्थित रहेंगी।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here