Raigarh News: वर्ल्ड ब्राहमण फेडरेशन रायपुर ने किया डॉ. मनीषा त्रिपाठी को “महिला शिखर सम्मान” से सम्मानित

0
20

रायगढ़ टॉप न्यूज 29 मार्च। दिनांक 26/3/2023 को राजधानी रायपुर में वर्ल्ड ब्राहमण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में वृदांवन हाल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में रायगढ़ शहर की विलक्षण प्रतिभा की धनी डॉ. मनीषा त्रिपाठी को महिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा विधायक धरसीवां, श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीमती सरिता आकाश दुबे पार्षद ब्राह्मण पारा,एवं श्रीमती सरिता तिवारी प्राचार्य सोरिद रहीं।

डॉ. मनीषा त्रिपाठी को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु,माननीया श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा विधायक धरसीवां के हाथों शाल- श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा,बस्तर, रायपुर व बिलासपुर संभाग से चयनित विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। बिलासपुर संभाग से डॉ. मनीषा त्रिपाठी का जूरी ने चयन किया।चयन पश्चात सम्मान समारोह का आमंत्रण मेल के जरिए प्रदान किया गया।











 

इसके पूर्व दिनांक 4/3/2023 को शकुंतला फाउंडेशन द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में श्री ठाकुर रामसिंह मुख्य निर्वाचन आयुक्त रायपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री नीलकंठ टेकाम आई. ए. एस. के हाथों स्वयंसिद्धा सम्मान से सम्मानित हुई हैं। वर्तमान में डॉ. मनीषा त्रिपाठी शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ हैं।अपनी कुशाग्रबुद्धि,विलक्षण प्रतिभा के बल पर मनीषा अनेकों पुरस्कार प्राप्त की हैं।इस स्वर्णिम सफलता की खुशी में विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों, मित्रों ने बधाई प्रेषित किए हैं। डॉ. मनीषा त्रिपाठी अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी मां श्रीमती मीरा त्रिपाठी को देती है। जिनका सतत् मार्गदर्शन, सहयोग व प्रेरणा ही उतरोतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने की सीख देती है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here