Raigarh News: सुषमा स्वराज अवार्ड तहत महिलाओं का सम्मान, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जूट मिल नगर मंडल के तत्वाधान में हुआ आयोजन

0
39

रायगढ़ टॉप न्यूज 12 अफ्रैल। भाजपा महिला मोर्चा जूट मिल नगर मंडल के तत्वाधान में सुषमा स्वराज अवार्ड तहत महिलाओ का सम्मान किया गया।इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा शर्मा ने भाजपा महिला नेत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के राजनैतिक सफर पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा महिलाए आदि शक्ति होती है भगवान शिव ने भी प्रकृति के सृजन में पार्वती का सहयोग लिया। भगवान शिव आदि शक्ति को बराबरी का दर्जा दिया। आज समाज में भी महिलाओ को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए।भाजपा में महिलाओ के सम्मान का जिक्र करते हुए कहा भाजपा ने सबसे बड़े राष्ट्रपति पद हेतु आदिवासी महिला द्रौपदी का चयन किया। महिलाओ को बराबरी का दर्जा दिए जाने को लेकर भाजपा की कथनी करनी में भेद नहीं है।











जुट मिल मंडल की प्रथम बैठक में सुषमा स्वराज अवार्ड के जरिए सीता सिंग, पद्मिनी तिवारी, नीतू लालवानी, लक्ष्मी चौहान, मोगरा महंत,तारा चौहान,सफाई कर्मचारी हीरा चौहान,मितानिन गीत कुमार लहरें चंद्रकला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बूंद कुमार का सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मान किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष मंजुलता नायक ने भी शालिनी राजपूत के विचारो का उल्लेख करते हुए उनकी कार्य योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती के तहत चलने वाले आयोजनों के दौरान महिला मोर्चा से जुड़ी बहनों से सक्रियता का अनुरोध किया । इस दौरान महिला मोर्चा जिला प्रभारी मंजू लता नायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिना चौहथा मंडल अध्यक्ष रीता निषाद मेहरून्निसा के अलावा महिला मोर्चा से जुड़ी वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता एवं मंडल कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here