Raigarh News: स्कूली बच्चों को बारिश से राहत देने दिए छतरी का उपहार…मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की शानदार पहल 

0
141
रायगढ़। बारिश के मौसम में जरुरतमंद बच्चों को स्कूल जाने में अत्यधिक परेशानियां होती हैं। बारिश होने की वजह से कुछ बच्चे बेबसी की वजह से स्कूल भी नहीं जा पाते और उनकी पढ़ाई में व्यवधान होता है। जरुरतमंद ऐसे स्कूली बच्चों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए। शहर की मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के सदस्यों ने आज दस जुलाई को अध्यक्ष रमा दीपक शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में मानवता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए शहर के शासकीय भूपदेव पूर्व माध्यमिक शाला केवड़ाबाड़ी के जरुरतमंद स्कूली बच्चों को उपहार में छतरी दिए ताकि वे नियमित स्कूल आएं और उनकी पढ़ाई में कोई कठिनाई ना आए।
मिली छतरी तो अधर भी मुस्कुराए 
मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष रमा – दीपक के सानिध्य में स्कूल के जरुरतमंद बच्चों को जब उपहार स्वरूप छतरी दी गई तो अपनी मनपसंद चीजें पाकर उनके अधर भी खुशी से मुस्कुरा कर खिल गए। वहीं ब्राह्मण महिला समिति के इस नेक और पवित्र पहल की स्कूल स्टॉफ के सभी सदस्यों ने हृदय से सराहना कर सभी सदस्यों को बधाई दी।
समिति का पहला नवीन कार्य
अध्यक्ष रमा – दीपक शर्मा ने कहा कि हमारी समिति की नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसके पश्चात हमने जरुरतमंद स्कूली बच्चों की भावनाओं व जरुरतों का ख्याल रखते हुए इस छतरी उपहार कार्य से नवीन कार्य का शुभारंभ किए हैं। वहीं भविष्य में और भी जनहित कार्यों के लिए सभी सदस्यगण मिलकर हर संभव कार्य करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। वहीं आज बच्चों के साथ मिलकर हम सभी को अत्यधिक खुशी हुई साथ ही हमारा यह पहला कार्यक्रम भी यादगार बन गया।
इनका रहा योगदान
 इस नेक आयोजन को भव्यता देने में अध्यक्ष रमा – दीपक शर्मा, ब्राम्हण महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष बबीता शर्मा एवं पदाधिकारी सुनीता शर्मा, विभा शर्मा, सुनीता – दुर्गेश शर्मा, श्वेता – नीरज शर्मा, सपना- सत्यप्रकाश शर्मा , रजनी प्रवीण शर्मा, निशा – अभिषेक शर्मा, मोना – अमित शर्मा, मीनल – संजय शर्मा सहित सभी सदस्यों का विशेष सराहनीय योगदान रहा।














LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here