Raigarh News: ऐतिहासिक जिलास्तरीय ब्रतोपनयन संस्कार के साक्षी बनेंगे हजारों विप्रजन, 14 बटुकों को मिलेगा ब्राहमणत्व का संस्कार

0
43

रायगढ़ टॉप न्यूज 29 मार्च। रायगढ़ जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ द्वारा सामाजिक जगन्नाथ भवन घरघोड़ा में रामनवमी पर्व के अवसर पर 29 एवं 30 मार्च को 14 उत्कल बटुकों का जिलास्तरीय सामूहिक ब्रतोपनयन किया जा रहा है निश्चित ही उत्कल ब्राहमण समाज परंपरागत खर्चीले कार्यक्रम को संशोधित करते हुए एक छत्र के नीचे उपनयन संस्कार संपादित करने जा रहा है। जिलाध्यक्ष अरुण पंडा ने बताया कि तैयारिया पूर्ण होकर पूजन और अन्य गतिविधिया आज 29 तारीख से आरम्भ की जा रही है।मैं संमस्त विप्रजनों को साधुवाद देता हूं उनके प्रयास और सहयोग से ही आयोजन सफलता की ओर अग्रसर है।

समाज के मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य ने बताया कि समाज के जिलाध्यक्ष अरुण पंडा के नेतृत्व में रामनवमी के पावन पर्व पर 29-30 मार्च को घरघोड़ा में जिला स्तरीय उत्कल ब्राह्मण बटुकों का ब्रतोपनयन किया जा रहा है जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां की जा चुकी है आज 29 मार्च को चारकर्म तथा अन्य पूजन एवं 30 मार्च को भिक्षा एवं अन्य गतिविधियां की जाएंगी। समस्त बटुक परिवार घरघोड़ा आयोजन स्थल में आने लगे हैं समाज के पदाधिकारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है परंपरागत खर्चीली कार्यक्रम को संशोधित कर उत्कल समाज द्वारा एक छत्र के नीचे सामूहिक उपनयन समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा।











सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार को समाज के पूर्व सचिव सत्यदेव शर्मा ने अपने मनोभावों को शब्दों में पिरो कर विस्तारित किया है जिसके अंतर्गत उन्होनें बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम में प्रमुखधुरी के रूप में विशेष उपस्थिति सम्मानीय डमरूधर होता व सम्मानीय अशोक पण्डा (सेवानिवृत्त न्यायधीश) का होगा जिसमें प्रमुख आचार्य के रूप में मंच को दयानन्द पण्डा सुशोभित करेंगे । रायगढ जिला के उत्कल ब्राह्मणों का सामाजिक,सांस्कृतिक, भाईचारा,प्रेम सद्भाव और आपसी सामंजस्य सदैव बना रहे और सब एक दूसरे के परस्पर सहयोगी बने इन्ही विषयों को ध्यान में रखकर 12 वर्ष पूर्व जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति का गठन व पंजीयन किया गया था।
उत्कल ब्राह्मण बन्धुओं को अत्यंत गौरान्वित महसुश करने वाला विषय है कि जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर अग्रसर हो समाज हित के अनेक कार्यों को करने में संगठन सफल रहा है।

उत्कल ब्राह्मण गौरव के प्रतिमान स्वर्गीय मनोहर पण्डा,स्वर्गीय राम प्रसाद कर शर्मा, स्वर्गीय शशिधर पण्डा श्री डमरूधर होता, श्री बद्री प्रसाद मिश्रा, द्वारा प्रारम्भ किया गया यह संगठन उनके बताये मार्गों पर चलते हुये अनेकानेक सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर कार्य करने के पश्चात 29 व 30 मार्च को राम नवमी के पावन बेला पर जिला स्तरीय 14 उत्कल बटुकों का ब्रतो पनयन करने जा रहा है। रायगढ जिला के घरघोड़ा में 1989 को सर्व प्रथम समाज का तहसील स्तरीय गठन हुआ,ततपश्चात सामूहिक ब्रतोपनयन जैसे पुनीत कार्य का प्रारम्भ होना जो 30 वर्ष हो गये निर्बाध गति से जिला भर में चल रहा है।

रायगढ जिला में उत्कल ब्राह्मणों की संख्या 10 हजार से अधिक है और इन ब्राह्मणों को एक मंच पर, एक छत के नीचे लाने के उद्देश्य से गत वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर 9 व 10 अप्रेल को रायगढ में जिला स्तरीय सामूहिक ब्रतोपनयन किया गया, जिसमे 10 हजार से अधिक उत्कल ब्राह्मणों की उपस्थिति रही और 48 बटुकों का ब्रतोपनयन किया गया।
इसके अलावा 5 सितम्बर 2021को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुसौर में दो सौ से अधिक उत्कल ब्राह्मण शिक्षक एवं सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर समाज को समाज के लोगों के साथ समाज द्वारा जोड़ने व उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया गया।
जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अरुण पण्डा, जिला समन्वयक शांतनुपण्डा, उपाध्यक्ष गण गौरी होता, शँखदेव मिश्रा, नेहरू लाल शर्मा, सरोज नन्दे,दिनेश शर्मा, किरण पण्डा,श्री पंकज नन्दे, श्रीमती विजया पण्डा व रंजीता मिश्रा,सचिव अशोक पण्डा, कोषाध्यक्ष नीलांचल पण्डा,प्रवक्ता अक्षय होता,सहसचिव प्रशांत शर्मा,मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य के कुशल नेतृत्व में 29 व 30 मार्च को जिला स्तरीय उत्कल ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार भब्यता व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न होने जा रहा है।
इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आशीष दिया है जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के संरक्षक गण सर्व श्याम सुंदर पण्डा, टिकेश्वर मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा,दयानन्द पण्डा,व नगेश पण्डा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आर्थिक व सामाजिक सरोकार का दायित्व सुंदरढंग से सम्भालकर सफलता के शिखर तक पँहुँचा रहे हैं रायगढ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा व लैलूंगा तहसील अध्यक्ष हरिहर होता व उनके टीम के उपाध्यक्ष पैतराम सतपथी,भारत पण्डा राजेन्द्र शर्मा, गौतम आचार्य, सचिव सूर्यकांत त्रिपाठी, फणीन्द्र पण्डा, राधे मिश्रा।
ब्रतोपनयन में चारकर्म व सावित्री प्रदान,पूजा सामग्री सहित साज सज्जा सहित अतिथियों के आव भगत पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं मातृ शक्ति रूपेण महिला समिति घरघोड़ा की अध्यक्ष भारती मिश्रा, तमनार तहसील अध्यक्ष रेखा पण्डा रायगढ तहसील अध्यक्ष सुनीता आचार्य, लैलूंगा तहसील अध्यक्ष पुष्पांजलि होता व उनकी पूरी टीम।
टेंट माइक भोजन ब्यवस्था पर ध्यान केंद्रित है घरघोडा युवा तहसील अध्यक्ष राहुल पण्डा, रायगढ़ तहसील अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा, तमनार तहसील अध्यक्ष प्रभात शर्मा लैलूंगा तहसील अध्यक्ष दीपक शर्मा व उनका पूरा युवा टीम।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के संचालन समिति अर्थात ब्रतोपनयन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पण्डा, युगल किशोर पण्डा, विद्याधर देवता दिन रात मेहनत करते हुये निरन्तर सभी विषयों पर बारीकी से नजर रखे हुये हैं ताकि किसी प्रकार का कोई कमी न रह जाये ।
ब्रतो पनयन को ऐतिहासिक बनाने के लिये समाज के जिन श्रेष्ठ लोगों का विशेष योगदान दिख रहा है उनमें अभय चरण पण्डा सुशील होता, अम्बिका पण्डा, मोहित रथ, कैलाश दासे, प्रवीण शर्मा राजू रथ,संजय शर्मा, भूपेश पण्डा संजय रथ, सहित समाज के अनेक बन्धु बांधव हैं जो प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में अपन योगदान दे रहे हैं।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here