Raigarh News: कथा श्रवण के लिए प्रभु के प्रति ललक होनी चाहिए – पं विजय शंकर मेहता

0
205

श्रेष्ठा होटल में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

रायगढ़ – – होटल श्रेष्ठा में शहर के प्रतिष्ठित आशाराम परिवार के सभी सदस्यगण पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्धान्तगर्त भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आज से कर रहे हैं। कथा के पहले आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात व्यासपीठ पूजा की गई व दोपहर तीन बजे से कथारंभ हुआ। व्यासपीठ पर विराजित देश के उद्भट विद्वान पं विजयशंकर मेहता ने अपने दिव्य प्रवचनों से कथा का रसपान कराकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिए।











मन को नियंत्रित कीजिए – –

व्यासपीठ पर विराजित देश के उद्भट विद्वान पं विजयशंकर मेहता ने श्रीमद्भागवत कथा अंतर्गत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जीवन में मन का नियंत्रण सबसे जरुरी है। व्यक्ति तन से नहीं थकता अपितु सबसे ज्यादा मन से थकता है और शाम – रात तक पूरी तरह से निस्तेज हो जाता है। वहीं यह मन केवल साँसों के कंट्रोल से ही नियंत्रित होता है। इसलिए अपनी साँसों पर पहले नियंत्रण रखिए एकाग्रचित होकर तभी यह मन नियंत्रण होगा और नियंत्रित मन से ही हर कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। वहीं उन्होंने भागवत महात्म्य के अंतर्गत भगवान श्री हरि की कथा महिमा का अत्यंत ही सहज सरल ढंग से कथा का रसपान कराते हुए कहा कि कथा केवल सुनिए नहीं बल्कि हर कथा की महत्वपूर्ण बातों को अपने हृदय में आत्मसात कीजिए तभी जीवन धन्य होगा। इस तरह से कथा स्थल में कथा अमृत की धारा बह रही है। जिसका सभी श्रद्धालुगण रसपान कर रहे हैं। आगामी 11 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन से सात बजे तक आयोजन होगा। जिसे भव्यता देने में प्रतिष्ठित आशाराम परिवार के सभी श्रद्धालुगण जुटे हैं ।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here