Raigarh News: ओजस योग मंदिर का कार्य सराहनीय – जानकी काटजू… दस दिवसीय शिविर के समापन पर पहुंची महापौर

0
25

रायगढ़ टॉप न्यूज 14 मार्च। अग्रोहा भवन में महिलाओ हेतु चल रहे निःशुल्क दस दिवसीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि महापौर जानकी काटजू ने ओजस योग मंदिर के योग सेवा कार्य को सराहनीय बताया। योग सेवा कार्य के जरिए महिलाओ को सशक्त बनाने के दिशा में संस्था सतत प्रयत्नशील है। उच्च पदों पर मौजूद महिलाओ का सम्मान भी एक अच्छी पहल है।

महापौर जानकी काटजू ने इस दौरान पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा वे महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिशाल रही स जानकी काटजू ने महिलाओ से नियमित योग करने का आह्वान किया। नियमित योग से बहुत सी व्याधियों से बचा जा सकता है। महिलाए यदि योग करती है तो घर के बच्चे भी प्रेरित होते है। योग मय जीवन शैली अपनाकर अपने अंदर निहित शक्तियों को जागृत किया जा सकता है। ओजस योग मंदिर की संचालिका श्रेया अग्रवाल ने दस दिवसीय योग शिविर में सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त भी किया।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here