Raigarh News: कार्यकर्ताओ को जगाने वाला सदा के लिए से गया- उमेश अग्रवाल

0
24

जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश ने राजेश शर्मा का निधन को बताया अपूर्णीय राजनैतिक क्षति

रायगढ़ टॉप न्यूज 12 अप्रैल 2023। जिला भाजपा पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा के निधन को जिला भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति निरूपित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा वे एक दशक तक जिला भाजपा संगठन की धुरी रहे। उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति के साथ साथ राजनैतिक क्षति भी बताया। कार्यकर्ताओ को जगाने वाला आज सदा के लिए सो गया। उमेश अग्रवाल ने कहा राजेश शर्मा के साथ लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव रहा भाजपा को जड़ों से मजबूत करने के लिए उनका योगदान विस्मृत नही किया जा सकता l

 











संगठन की मजबूती के लिए उनका तन मन धन समर्पित रहा। उनके साथ बिताए पलो का स्मरण करते हुए उमेश अग्रवाल भावुक भी हो गए। छग गठन के बाद लगभग सन 2010 में वे जिला भाजपा अध्यक्ष बने उस दौरान रायगढ़ खरसिया सारंगढ़ लैलूंगा सीट कांग्रेस के कब्जे में थी।अध्यक्ष बनने के बाद 2013 के विधान सभा चुनाव के दौरान उनके नेतृत्व में भाजपा रायगढ़ लैलूंगा सारंगढ़ सीट जीतने में सफल रही। इस जीत के बाद भाजपा ने उन्हें पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाया। उनका जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पाठशाला की तरह रहा।भाजपा के लिए समर्पित बताते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा राजेश शर्मा ने जिला भाजपा अध्यक्ष रखते बहुत से ऐसे कार्य किए जो आज मिल का पत्थर साबित हो रहे। राजेश शर्मा से जुड़ी स्मृतियों का उल्लेख करते हुए कहा 2008 में रायगढ़,खरसिया,लैलूंगा,सारंगढ़ में भाजपा की हार के बाद संगठन को मजबूती देने एवम द्वितीय पंक्ति के नेताओ को सामने लाने के लिए राजेश शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। राजेश शर्मा जी ने अध्यक्ष रहते हुए संगठन में महामंत्री का दायित्व सौपा था।

जिला भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर आगमन के दौरान अध्यक्ष राजेश शर्मा का ऐसा भव्य स्वागत हुआ जो किसी विधायक के मंत्री बनने पर नही होता। अध्यक्ष बनने के बाद मेरी हर दिन उनसे राजनैतिक विषय पर चर्चा होती थी। पिछले बारह सालो से उनके सानिध्य में रहकर राजनैतिक सीढ़ियों में चढ़ना सीखा साथ ही अध्यक्ष की कुर्सी तक सफलता पूर्वक मुकाम हासिल करना भी राजेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम रहा। उनके निधन से व्यथित होते हुए उमेश ने शोक की घड़ी में परम शक्ति से यह प्रार्थना हैं कि प्रभु के चरणों में उन्हें स्थान मिले और ईश्वर परिवार जनों को असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here