Raigarh News: श्रेष्ठ मनुष्य वही है जिसकी वाणी अच्छी हो – – पं शिवम्

0
28

होटल आशीर्वाद में मोदी परिवार का भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

रायगढ़ टॉप न्यूज 19 सितम्बर 2023।  शहर के प्रतिष्ठित मोदी परिवार के श्रद्धालुओं द्वारा विगत 18 सितंबर से होटल आशीर्वाद में पावन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। व्यासपीठ पर विराजित हैं देश के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं शिवम् विष्णु पाठक जो निसदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक अपने दिव्य प्रवचनों से जीवन का महत्व बता रहे हैं।











कर्म को महत्व दें – – कथा प्रसंग के दूसरे दिन आज पं शिवम् विष्णु पाठक ने कहा कि कुछ पाप ना करना भी पुण्य के समान है। पुण्य करने से हमेशा यश की प्राप्ति होती है व जीवन का कल्याण होता है। इस सांसारिक जीवन में हर समय भजन तो हो नहीं सकता फिर भी समय निकाल कर अवश्य श्रीराधे का स्मरण भजन, कीर्तन करना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ मनुष्य वही है जिनकी वाणी अच्छी हो, जो परिश्रमी हो और दानी भी हो। इसलिए हमेशा अच्छी वाणी बोलनी चाहिए और हमेशा परिश्रम अच्छी चीजों की प्राप्ति के लिए करनी चाहिए। इसी तरह सामर्थ्य अनुसार कुछ ना कुछ दान भी अवश्य करना चाहिए चाहे वह विद्या का हो या फिर धन का। इन तीनों चीजों को महत्व देने से जीवन में सफलता मिलती है। इस तरह से अमृतमयी कथा बह रही है। जिसका श्रद्धालुगण रसपान कर रहे हैं।

आज वामन अवतार – – कथा प्रसंग के अंतर्गत आज तीसरे दिन जड़ भरत, प्रहलाद, वामन अवतार की कथा होगी। वहीं कथा स्थल में मधुर भजन गीत के साथ मन से प्रफुल्लित होकर श्रद्धालुगण झूम रहे हैं। इसी तरह सात दिवसीय इस आयोजन को भव्यता देने में श्री मोदी परिवार के सभी श्रद्धालुगण जुटे हैं।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here