Raigarh News: राष्ट्रीय कथक नृत्य कौशल महोत्सव 2024 में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

0
317

6 वर्ष की नन्ही यामी वैष्णव ने कथक में प्रथम स्थान के साथ कैस प्राइस एवम अवार्ड प्राप्त किया

रायगढ़। रायगढ़, सारंगढ़ के प्रसिद्ध संगीत संस्थान मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने अपनी कथक नृत्य के अद्भुत विधा एवं कला को अपने क्षेत्र एवं अंचल में ही नहीं अपितु अपनी विधाओं को एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देकर रायगढ़ घराने की छाप राष्ट्रीय स्तर पर छोड़ रहे हैंl इस संस्थान के विद्यार्थियों ने अनेकों राष्ट्रीय मंचों पर अपना परचम लहरा चुके हैंl











 

मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य एल.डी. वैष्णव उप प्राचार्य रूद्रप्रीति वैष्णव एवं कथक नृत्य प्रशिक्षिका प्रीतिरूद्र वैष्णव के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थी कलाओं से कला की ऊंचाइयों को छू रहे हैंl कौशल महोत्सव 2024 में सौम्या नामदेव, अदिति सुल्तानिया, यामी वैष्णव, सृष्टिमुखर्जी, निहारिका भारद्वाज, देविका भगत, पी.श्री.तनिष्का,अलीशु सीदर, एम्मा श्रुति कुजूर,अनुष्का विश्वकर्मा, अनया अग्रवाल,रिद्धि एवं इशिका मानिकपुरी, हुनर अग्रवाल, अहाना अग्रवाल, पावनी तिवारी, यह सभी कत्थक नृत्यांगनाओं ने अपने कलाओं से इस महोत्सव में नृत्य कर एक अद्भुत कला का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त किए हैंl

इन सभी विद्यार्थियों ने इस महोत्सव में कथक नृत्य लाइव प्रस्तुति किए गायन में लालाराम लुनिया तबले पर कला गुरु पंडित सुनील वैष्णव एवं पढंत पर स्वयं कला गुरु कथक नृत्यांगना प्रीतिरूद्र वैष्णव द्वारा किया गयाl इस महोत्सव में कथक नृत्य की लाइव प्रस्तुति गायन,वादन एवं पढंत के साथ होने से इस कथक नृत्य को बहुत महत्व एवं प्रसंसनीय कह कर अनाउंसमेंट किया गयाl और कहा गया कि कथक नृत्य असल में लाइव प्रस्तुति होना चाहिए ना की रिकॉर्डिंग में होl

सभी छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ संगीत परिवार को सभी गुड़ी जनों एवं मनोज श्रीवास्तव सर जी के द्वारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया गया







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here