Raigarh News: रायगढ़ में श्री राम नवमी शोभायात्रा ने 9 सालों के रिकॉर्ड तोड़े, निकली ऐतिहासिक शोभा यात्रा

0
30

हजारों की संख्या में उमड़ी राम भक्तों की भीड़
आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा नटवर स्कूल ग्राउंड से निकली
जयश्रीराम के जयकारे से गूंजायमान हुआ पूरा शहर
54 समाज के हजारों की संख्या में शामिल हुए राम भक्त
वर्धा से आया ताशा बैंड बना आकर्षण का केन्द्र
जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा , विभिन्न संस्थाओं व लोगों ने पेय जल व जलपान की व्यवस्था की

पुलिस की तगड़ी व्यवस्था, समिति के लोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा
हण्डी चौक में मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत











रायगढ़ टॉप न्यूज 30 मार्च। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन आज एक तरफ जहां देवी मंदिरों में नवम दुर्गा सिद्धिदात्री की पूजा की गई तो वहीं भगवान राम का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया. भगवान राम जन्मोत्सव पर रायगढ़ शहर में भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में हर कोई भगवा रंग में रंगा नजर आया।

बच्चों से लेकर युवती- महिलाएं और पुरुषों ने भी भगवा पगड़ी बांध कर पूरे माहौल को भगवामय कर दिया. शोभायात्रा मार्ग को पूरी तरह से सजाया गया। पूरे शहर को सजाया गया था। इस मौक़े पर शहर मे जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए और शोभायात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। जगह जगह पेय पदार्थ और जलपान की व्यवस्था की गई थी। वाहनों में रखकर आकर्षक ढंग से सजाकर बैंड, डीजे, कर्मा, धुमाल, ढोल ताशे की धून में थिरकते श्रद्धालुओं के द्वारा ’जय श्रीराम’ के नारों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए देखा गया। साथ ही जगह-जगह रामभक्तों व भगवान राम के झांकी को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

रामनवमी को लेकर शहर में एक माह पहले से तैयारी चल रही थी। आज शाम करीब 4 बजे शहर के नटवर स्कूल मैदान से रामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली निकाली गई, इस शोभा यात्रा में 54 समाज के हजारों की संख्या में शामिल हुए राम भक्त शामिल हुए हैं। शोभायात्रा में युवा अपने हाथों में भगवा ध्वज धारण लिये भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। साथ ही शहरवासी आकर्षक झांकियों व शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत करते रहे। इधर शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस बल के भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया था, शहर के अलग-अलग जगहों से झांकियां निकाली गई और सभी नटवर स्कूल मैदान में एकत्रित हुए जहां से रैली के रूप में आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर शोभा यात्रा मार्ग में जगह जगह विभिन्न संस्थाओं व लोगों द्वारा कई प्रकार के खाद्य व पेय जल व जलपान की व्यवस्था की गई थी ।

https://fb.watch/jBhVgkhaTW/?mibextid=RUbZ1f

 

https://fb.watch/jBhXra8ZD_/?mibextid=RUbZ1f

 

https://fb.watch/jBhZkzHRBp/?mibextid=RUbZ1f

 

https://fb.watch/jBdz96hwus/?mibextid=RUbZ1f

 

https://fb.watch/jBcyRTYF_D/?mibextid=RUbZ1f
यह शोभायात्रा नटवर स्कूल से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, रामनिवास टॉकिज, गोपी टॉकीज, गौरीशंकर मंदिर चौक, सुभाष चौक, गददी चौक, पैलेस रोड, चांदनी चौक, गांजा चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचेगी जहां शोभा यात्रा का समापन होगा। साथ ही रामलीला मैदान में भव्य महाभंडारे व भजन संध्या का भी आयोजन किया गया ।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here