Raigarh News: “सेवा परमो धर्म:” इस कथन को चरितार्थ कर रही है श्री श्याम रसोई रायगढ़

0
39

रायगढ़ के गांधी गंज में श्री श्याम रसोई लगातार 5 माह से हो रहा संचालित

 











रायगढ़ टॉप न्यूज 15 मई 2023। हमारे देश में कुछ वाक्य व सूत्र प्रचलित हो गये हैं जिनमें से एक सूत्र वाक्य है ‘सेवा परमो धर्मः इसका अर्थ सभी जानते हैं। इसके आधार पर सेवा ही परम धर्म है।रायगढ में लगातार 5वां माह श्री श्याम रसोई 1 जनवरी 2023 से युवा श्यामप्रेमियो ने सब को भोजन मिले इस उद्देश्य से श्री श्याम रसोई की रायगढ़ के गांधी गंज में स्थापना की थी और आज लगातार 5 माह से यह रसोई निरंतर संचालित है। यहाँ आकर भोजन करने वाले भी इस रसोई से संतुष्ट नजर आते है बिना किसी भेदभाव के जो भी प्राणी आये भोजन के लिए उसे भोजन प्राप्त होता है। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से संचालित इस रसोई की जितनी भी सराहना की जाए कम है क्योंकि सेवा बहुत प्रकार की होती है पर ये प्रत्यक्ष सेवा अनुकरणीय है..







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here