Raigarh News: हर जीव में प्रभु को देखना अपरोक्ष दर्शन है – पं संगीत कृष्ण

0
157

अंश होटल में नहाडिया परिवार का श्रीमद्भागवत कथा आयोजन

रायगढ़ – – शहर के प्रतिष्ठित नहाडिया परिवार के श्रद्धालुगण अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति व उन्हें मोक्ष दिलाने के पुनीत उद्देश्य से श्री हरि की कृपा व अपनी कुल देवी माता भीमादेवी बेरीवाल और पूर्वजों की कृपा से जगत के पालनहार श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त करने आज पांच सितंबर से 11 सितंबर तक सात दिवसीय पावन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शहर के होटल अंश में कर रहे हैं। वहीं आज कथारंभ के पहले भव्य बाजे गाजे के साथ विशाल शोभा यात्रा नहाडिया परिवार के श्रद्धालुओं ने निकाली जो शहर परिभ्रमण करते हुए होटल अंश पहुंची। वहीं दोपहर तीन से शाम 7 बजे तक श्रद्धा से कथा का शुभारंभ व्यासपीठ पूजा के साथ हुआ और व्यासपीठ पर विराजित अखिल भारतीय चतुः संप्रदाय अध्यक्ष श्रीमद्भागवत कथा का उद्भट विद्वान परम पूज्य आचार्य श्री संगीत कृष्ण सावरिया बाबा ने आज पहले दिन अपने दिव्य प्रवचनों से प्रतिष्ठित नहाडिया परिवार व उपस्थित श्रद्धालुओं को कथारसपान कराकर हर्षित किए।











सृष्टि के कण – कण में है प्रभु – – श्रीमद्भागवत महात्म्य की कथा का रसपान कराते हुए व्यासपीठ पर विराजित सुप्रसिद्ध कथा वाचक ने कहा कि भागवत साक्षात भगवान के मुखारविंद से निकली कथा है। इसमें 18 हजार श्लोक हैं। इसमें भगवान के सभी स्वरुपों का महत्व है। भगवान को समझने के लिए सदचत्तिआनंद को समझना जरुरी है। इसलिए इन्हें सदानंद कहते हैं। वे सृष्टि के कण – कण में विराजित हैं। उनका परोक्ष व अपरोक्ष रुप से दर्शन किया जाता है। किसी मूर्ति में ईश्वर को देखना परोक्ष साक्षात्कार है और हर जीव में उनको देखना अपरोक्ष दर्शन है। इसीलिए उन्हें कहा जाता है “हरि व्यापक सर्वत्र समाना। भगवान ही सत्य हैं। इसलिए हर मनुष्य को जीते जी समय निकाल कर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। इसी तरह कथा स्थल में कथा की अमृतधारा बही जिसका श्रद्धालुओं ने रसपान किया।

आज वराह अवतार कथा – – श्रद्धालु आनंद नहाडिया ने बताया कि पावन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के अंतर्गत आज 6 सितंबर को कपिलोख्यान एवं वराह अवतार, 7 जड़ भरत चरित्र एवं नृसिंह अवतार, 8 श्रीराम चरित्र एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 9 श्री कृष्ण बाललीलाएं एवं श्री गोवर्धन पूजा, 10 श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह, 11 सुदामा चरित्र एवं शुकदेव विदाई एवं 12 सितंबर को हवन पूर्णाहुति और दोपहर 12 बजे से होटल अंश में महाभंडारा श्री हरि प्रसाद का का आयोजन होगा।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – पावन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन को भव्यता देने में प्रतिष्ठित नहाडिया परिवार के श्रद्धालु लालजीमल दुलीचंद सुभाष चौक, दुलीचंद जगन्नाथ कोतरा रोड, निरंजन लाल आनंद कुमार सुभाष चौक, प्रेम स्टेशनरी आर्यन मोबाईल शॉपी गोपी टॉकिज रोड, समीर मेडिकल सुभाष चौक, अग्रवाल एग्रीकल्चर एंड मशीनरी स्टोर कोतरा रोड, रायगढ़ डेंटल केयर पैलेस रोड, फेमिना गोपी टॉकिज रोड, आदि शक्ति सेल्स पैलेस रोड, परमानंद विवेक कुमार सुभाष चौक, अग्रवाल टेन्ट सप्लायर कोतरा रोड, डॉ. विजय कुमार अग्रवाल प्राध्यापक शा. नवीन महाविद्यालय अमलीडीह, रायपुर, शंकर लाल अग्रवाल सेवा निवृत्त विशेष आयुक्त जी.एस.टी. रायपुर, पवन कुमार अग्रवाल सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, अम्बिकापुर
कमल कुमार अग्रवाल एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट जिंदल स्टील एंड पावर, नवनीत सेल्स गौरी शंकर मंदिर रोड,
डॉ. आकाश अग्रवाल (एन.सी.एच.) यूरोलॉजिस्ट, रायपुर,
एन.के. एस. ट्रेडकॉम प्रा.लि. रायपुर, ट्यूलिप डेंटल केयर रायपुर , स्वास्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स अंबिकापुर, सी.ए. रूपेश अग्रवाल मैनेजर, सिंधी एंड कंपनी, कोलकाता, कमल अग्रवाल, नटवर नहाडिया, परमानंद अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, डॉ. राहुल अग्रवाल , संस्कार नहाडिया, साकेत अग्रवाल, विवेक नहाडिया सहित सभी श्रद्धालुगण भव्यता देने में जुटे हैं।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here