Raigarh News: रायगढ़ की बेटी दिल्ली में राज्य महिला शक्ति पुरस्कार से होगीं सम्मानित… कृषि विभाग की डॉ. माधुरी त्रिपाठी का होगा सम्मान

0
101

रायगढ़ टॉप न्यूज 3 मार्च 2023। । उप संचालक कृषि रायगढ़ कार्यालय में सहायक ग्रेड – दो के पद पर पदस्थ रायगढ़ शहर की बैकुंठपुर मोहल्ला निवासी श्रीमती मीरा त्रिपाठी की ज्येष्ठ पुत्री बहुआयामी प्रतिभा की धनी, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ.माधुरी त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य स्तरीय महिला शक्ति पुरस्कार से सम्मानित होंगी।

शासकीय सेवक होने के साथ – साथ, समाज सेविका, साहित्यकार, कवियत्री,टेबल- टेनिस की दक्ष खिलाड़ी,बेस्ट एंकर,एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडिसी एवं बिहू की कुशल नृत्यांगना हैं। सम- सामयिक विषयों पर आपकी लेखनी विविध पत्र- पत्रिकाओं में अमिट छाप छोड़ जाती है। आलेख, अनेक शोध पत्र नशा मुक्ति अभियान,बाल श्रमिकों पर प्रतिबंध,बाल भिक्षावृत्ति निंदनीय अपराध,महिला कैदियों की मनोदशा, अर्ध विक्षिप्त नारी की मार्मिक वेदना,साक्षर नारी- विकसित समाज, परित्यकता नारी पर न रखिए हेय भावना, स्वावलंबन की राह पर महिलाओं के बढ़ते कदम,छू लो आसमान,बेटी की लिखी पाती पिता को मिली ख्याति,बेटी है घर का गहना,मेरी बेटी मेरा अभिमान,नारी तू नारायणी, अस्मिता बहुमूल्य धरोहर, वृद्धाश्रम में निवासरत महिलाओं की संवेदना,बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत् पांच राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित विविध विषयों पर आपकी लेखनी प्रशंसनीय रही है।











साहित्यिक विधाओं में आप गीत वीर रस एवं श्रृंगार रस की कविता,भाव पूर्ण शब्द संयोजन, कर बखूबी से लेखन में चार चांद लगा जाती है। आपका चयन छत्तीसगढ़ से राज्य महिला शक्ति पुरस्कार हेतु किया गया है।यह कृषि विभाग,उत्कल समाज, परिवार एवं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। डॉ. माधुरी त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक नारी नमोस्तुते का विमोचन भी दिल्ली में किया जायेगा। अपने आलेख का वाचन ष्दोयम दर्जे का भाव न रखिए हर लो नारी की पीर उपरोक्त आलेख रचना,एवं पांच कविताएं नारी संबंधित विषय पर प्रकाश डालेंगी।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here