Raigarh News: ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी…10 की हालत गंभीर…घायलों में 3 बच्चे भी शामिल

0
31

रायगढ़।  रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। जिसमें एक अनियंत्रित पिकअप वाहन के पलटने से उसमें सवार करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं और आहतों में से करीब 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिले के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है।

 











मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 10 बजे के आसपास धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के नागदरहा गांव से कुछ दूर यह घटना हुई। वहीं घटना के बाद घायलों को तत्काल धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था नहीं हो पाने पर एसडीएम डिगेश पटेल के निर्देश पर एनटीपीसी की ओर से 2 वाहन सहित कुल 4 गाड़ियों की व्यवस्था की गई। इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के नागदरहा गांव के करीब 25 से 30 ग्रामीण एक पिकअप में सवार होकर दुर्गापुर गांव दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान नागदरहा गांव से निकलने के कुछ समय बाद ही एक पुल के पास मोड़ पर यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि मोड़ पर चालक ओवरलोड वाहन पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाया और तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस एक्सीडेंट में गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किये जाने के बाद अस्पताल में वाहनों की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण वहां उपस्थित लोगों के द्वारा नाराजगी जाहिर की गई और एक ज्यादा गंभीर घायल महिला के परिजन खुद गाड़ी की व्यवस्था कर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले कर गए। हालांकि, बाद में एनटीपीसी की व अन्य एम्बुलेंस धरमजयगढ़ पहुंचीं और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।7 घायलों को मेडिकल कॉलेज रायगढ भेजा गया है।

रिफर किए गए नाम मरीज 

1. फारस कुंवर पति शिव कुमार उम्र 42 वर्ष सा0 नागदरहा
2. हीरामोती राठिया पति भजन सिह राठिया उम्र 55 वर्ष सा0 नागदरहा
3. लीलावती राठिया पति नारायण सिंह राठिया उम्र 55 वर्ष सा0 नागदरहा
4. जमीला राठिया पति कृष्णलाल राठिया उम्र 35 वर्ष सा0 नागदरहा
5.रजीता राठिया पति धनसाय राठिया उम्र 55 वर्ष सा0 नागदरहा
6. जयमती राठिया पति समयनाथ राठिया उम्र 40 वर्ष सा0 नागदरहा

7.ईतवारी बाई पति नंदलाल राठिया उम्र 45 वर्ष सा0 नागदरहा

 















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here