Raigarh News: पिकअप पेड़ से टकराया…चालक की मौत…3 घायल

0
65

लोइंग में लगा अपेरा का प्रचार प्रसार कर लौट रहे थे…चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़ टॉप न्यूज 26 अगस्त 2023। रायगढ़ जिले में एक पिकअप वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया है। इस, हादसे एक मौके पर ही मौत हो गई है। जबकी तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।













मिली जानकारी के अनुसार लोइंग में लगा अपेरा का प्रचार प्रसार कर लौट रहे पिकअप वाहन चक्रधर नगर थाना क्षेत्र बनोरा आश्रम के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा वाहन तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई है नन्ही 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। चक्रधर नगर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अभी मृतक और घायलों की नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here