Raigarh News: पानी को लेकर फिर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्ड क्रमांक 30 के लोगों ने मिनीमाता चौक में किया चक्काजाम.. भाजपा ने क्षेत्रवासियों के साथ किया विरोध प्रदर्शन

0
49

रायगढ़ टॉप न्यूज 23 जुलाई। पानी की किल्लत को लेकर वार्ड नंबर 30 के वार्डवासियों ने आज पुनः गुस्सा दिखाया। पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत झेल आरएच वार्ड वासी सड़क पर उतर आए। उन्होंने मिनी माता चौक में घंटों चक्का जाम कर दिया। वार्ड क्रमांक 30 व उसके आस पास के क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नही हो पा रही है। कुछ देर के लिए नलों में पानी आ भी रहा है तो मटमैला। यही वजह है कि पानी की समस्या को लेकर वार्डवासियों के साथ भाजपा नेताओं ने जेल रोड में चक्काजाम किया। चक्काजाम की जानकारी मिलने पर तहसीलदार के साथ सीएसपी व पुलिस टीम पंहुची और प्रदर्शनकारियों को चक्काजाम न करने की समझाइश दी गयी लेकिन भाजपा नेता अपनी मांग पर अड़े रहे। वही महापौर जानकी काटजू व निगम कमिश्नर सुनील चंद्रवंशी ने मौके पर पंहुचकर दो दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार करने व सुबह शाम एक एक घण्टा नियमित पानी सप्लाई करने की बात कही तब कही जा कर चक्काजाम समाप्त हो सका। इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने नगर निगम के साथ ही विधायक प्रकाश नायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नही मिल पा रही है और विधायक को इसकी कोई चिंता ही नही है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी पानी की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया था। आयुक्त ने जल्द व्यस्था में सुधार लाने का आश्वासन दिया था। वही आज पर्यंत व्यवस्था में सुधार नही होने से लोगो मे नगर निगम के प्रति आक्रोश भड़का। चक्काजाम में भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला, सुनील रामदास, विकास केड़िया, अनुपम पाल, विवेक रंजन सिन्हा, पार्षद अशोक यादव,महेश कंकरवाल, वार्ड 30 के पार्षदपति मुक्तिनाथ बबुआ सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे।





















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here