Raigarh News राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : 3 जून को 4 राज्य के रामायण मंडलियों के मध्य होगा अरण्यकाण्ड पर आधारित रामायण प्रतियोगिता

0
24

कंबोडिया एवं इंडोनेशिया विदेशी दल की होगी प्रस्तुति, शाम में होगी केलो महाआरती
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मैथिली ठाकुर की होगी भजन संध्या तो कुमार विश्वास ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ की देंगे प्रस्तुति


रायगढ़ टॉप न्यूज 2 जून 2023।  राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का समापन समारोह 3 जून को रामलीला मैदान में होगा। जहां दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक 4 अंतराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकाण्ड पर आधारित रामायण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम 6 से 6.30 बजे तक कंबोडिया विदेशी दल की प्रस्तुति होगी। वहीं शाम 6.30 से 7 बजे तक केलो महाआरती एवं महिला स्व-सहायता समूह के बहनों द्वारा गोबर से निर्मित दिये द्वारा दीपदान का आयोजन होगा। रात्रि 7 बजे से माननीय मुख्य अतिथि एवं माननीय अतिथियों का मंच पर आगमन होगा। रात्रि 7.15 से 7.30 बजे तक दीप प्रज्जवलन, राजगीत एवं हनुमान चालासी का सामूहिक पाठ होगा। रात्रि 7.30 से 8.30 बजे तक समापन समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह भेंट, विजेता दलों को पुरस्कार वितरण, विदेश से पधारे कलाकार दलों का सम्मान, प्रतियोगिता के निर्णायकों का सम्मान एवं माननीय अतिथियों के समक्ष विजेता दलों और विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी। रात्रि 8.30 से 9 बजे तक इंडोनेशिया विदेशी दल की प्रस्तुति होगी। रात्रि 9 से 9.30 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मैथिली ठाकुर की भजन संध्या एवं रात्रि 9.30 से 10 बजे तक कुमार विश्वास ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ की प्रस्तुति देंगे।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here